home page

Haryana weather alert : हरियाणा में फिर बदला मौसम, इस दिन तक जारी रहेगी बारिश

Rain Alert Haryana : हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी है। पिछले कई दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। आज सुबह भी बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली भविष्य के लिए भी मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं प्रदेश में कहां कैसा मौसम रहने वाला है। 

 | 
Haryana weather alert : हरियाणा में फिर बदला मौसम, इस दिन तक जारी रहेगी बारिश

HR Breaking News (haryana me barish) हरियाणा में बारिश का दौर जारी है। सावन के पहले सोमवार को भी अलग अलग जिलों में बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव भी हुआ है। वहीं, गर्मी से बारिश ने राहत दिलाई है। बारिश का दौर आगे भी जारी रहने वाला है। 

 

 

इन इलाकों में हुई बारिश


हरियाणा के कई हिसार, सिरसार, फतेहाबाद, भिवानी में सुबह सुबह बारिश दर्ज (rain in Haryana) की गई है। इन जिलों में आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। वहीं, प्रदेश के फरीदाबाद, फतेहाबाद, झज्जर, अंबाला और महेंद्रगढ़ व नारनौल में घने बादल छाए हुए हैं। इन जिलों में भी आने वाले घंटों में बारिश की संभावना बन रही है। 

 


कब तक रहेगा ऐसा मौसम


हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रीय है। बारिश के कारण कई इलाकों में पानी ही पानी हो गया है। आने वाले दिनों में भी मौसम (weather update) ऐसा ही बना रहने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। 17 जुलाई से बारिश का दौर रुक सकता है। 

 

सभी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए 2 दिन तक बारिश का अलर्ट (Barish ka alert) जारी किया है। अलग अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। अलग अलग जिलों में बारिश की संभावना है।

वहीं, प्रदेश के तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात के लिए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। इधर भी बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। 

मानसून ट्रफ हुई सक्रीय


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून (Monsoon Alert) ट्रफ उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, डाल्टागंज और दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं हरियाणा की ओर बढ़ रही हैं, इससे राज्य में मौसम लगातार बिगड़ रहा है।

News Hub