Haryana Weather Alert : प्रदेश में इस दिन से बदलेगा मौसम, आईएमडी ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Alert : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का असर बढ़ रहा था, लेकिन अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम के बदलाव को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में आगामी दिनों मं हल्की बारिश (Haryana Rain Alert) और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
HR Breaking News (Haryana Weather) पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के मौसम में खूब बदलाव देखने को मिल रही है। अब दो दिनों से हरियाणा में ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश (Rain Alert In Haryana) को लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट से लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली. आइए खबर में जानते हैं हरियाणा के मौसम के बारे में-
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि 18 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके असर से 19, 20 और 21 मार्च को तकरीबन सभी जिलों में अंधड़ और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।
इससे पहले जब 14 मार्च को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर प्रदेश के कई जिलों में देखा गया था। इससे कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई थी। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाको में ओलावृष्टि हुई है।
सामान्य से नीचे आया हरियाणा का तापमान
मौसम विज्ञानी का कहना है कि उत्तरी क्षेत्र में दो दिन पहले जो वेदर सिस्टर बना था। वह अब उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ गया है। इस वेदर सिस्टम के असर से हरियाणा (Haryana Weather Alert) में तापमान सामान्य से नीचे आ गया था। अब आने वाले दिनों में हल्का तापमान बढ़ सकता है, जिससे तापमान सामान्य के पास रह सकता है।
अचानक से हुई ओलावृष्टि और बारिश (Rain Alert Haryana) के चलते प्रदेश में समय से पहले ही गर्मी का असर कम हो गया है। मार्च की शुरुआत में जहां पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। अब सब जिलो में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच है। हिसार की बात करें तो मार्च की शुरुआत में हिसार का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
बीते दिनों कैसा रहा तापमान
बीते दिनों हिसार का अधिकतम तापमान (Hisar's maximum temperature) 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हिसार में भी ठंडी हवाओं के साथ धूप का मिला-जुला असर देखने को मिला है। गुरुग्राम में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। वहीं महेंद्रगढ़ का तापमान भी 33.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे हैं। मौसम विज्ञानियों ने किसानों को अलर्ट (Alert to farmers) करते हुए कहा है कि हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद खेतों में सिंचाई या कीटनाशक स्प्रे बिल्कुल न करें।
बीते दिनों कैसा रहा अन्य जिलों का मौसम
अन्य जिलों की बात करें तो बीते दिनों अंबाला में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Ambala) 14.0 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ था और अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ठीक ऐसे ही हिसार में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस, करनाल में न्यूनतम तापमान (minimum temperature in Karnal) 13.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री पर बना हुआ है। इसके साथ ही रोहतक में न्यूनतम तापमान 15.8 व अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, चरखी दादरी में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Charkhi Dadri) 16.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री, सिरसा में न्यूनतम तापमान 12.9 और अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री, सोनीपत में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
