home page

Haryana Weather : हरियाणा में बारिश ने बदल दिया मौसम का मिजाज, इन जिलों में वेदर का अलर्ट जारी

IMD Weather Alert :इन दिनों देश के अधिकतर इलाको में मानसून की तेज बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच हरियाणा राज्य में भी मानूसन की बारिश लगातार देखने को मिल रहा है। हरियाणा में भी मानसून (Monsoon Rain Alert) पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहा है। ऐसे में कई शहरों में हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह से परिवर्तनशील बना हुआ है। 

 | 
Haryana Weather : हरियाणा में बारिश ने बदल दिया मौसम का मिजाज, इन जिलों में वेदर का अलर्ट जारी

HR Breaking News (Rain Alert) इस दौरान भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर मौसम की जानकारी दी गई है। वहीं, अगर अब तक हुई बारिश की बात करें तो, हरियाणा में अबतक इस मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

 

 

पूरे हरियाणा में 2 अगस्त तक औसतन 214.8 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना थी। वहीं, आंकड़ों के अनुसार 269.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।  

विभाग ने जारी किया अलर्ट 


भारत मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है उसमें बताया गया है हरियाण के विभिन्न शहरों में मौसम कैसा रहने वाला है। विभाग की ओर से इस दौरान विभिन्न जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

इस बीच भारतीय मौसम (IMD Weather Alert) विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र की ओर से बताया गया है कि रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, मेवात व पलवल जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

इसके अलावा मौसम विभाग ने कैथल, सिरसा, फतेहाबाद जिले के 25 से 50 प्रतिशत क्षेत्र में बारिश होने के आसार जताए हैं।

इसी के साथ-साथ कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, पंचकूला, रोहतक, हिसार, चरखी दादरी, अंबाला, सोनीपत, जींद व झज्जर जिले (Haryana me barish) के लगभग 50 से 75 प्रतिशत क्षेत्र में भी काफी सही बारिश होने की संभावना है। वहीं, विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि प्रदेश में 6 अगस्त को मौसम खराब हो सकता है।  

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ
 

डॉ. मदन लाल खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार ने मौसम (IMD Rain Alert) से संबंधित जानकारी साझा करते हुई बताया कि आने वाले तीन से चार घंटे के भीतर पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला व करनाल जिले में काफी भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 

फिलहाल हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, फतेहबाद, सिरसा, नूहं व पलवल जिले के कई हिस्सो में बारिश (barish ka alert) का सिलसिला जारी है। इस दौरान अगर हम बीते दिन के मौसम की बात करें तो बीते दिन यानी शनिवार को पानीपत, रोहतक व झज्जर में बारिश दर्ज की गई है।  

जानें कल कहां होगी बारिश 
 

इन दिनों प्रदेश के विभिन्न शहरों में बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि कल यानी 4 अगस्त मौसम कैसा रहने वाला है।

विभाग के अनुसार कल यानी 4 अगस्त को हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद व हिसार जिले में 0-25 प्रतिशत बारिश, जींद व भिवानी जिले में 25-50 प्रतिशत बारिश होने के आसार हैं।

इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, करनाल, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम व पलवल के साथ साथ कई अन्य जिलों में भी 50-75 प्रतिशत व यमुनानगर, फरीदाबाद, पानीपत में 75-100 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।