Haryana Heavy Rain Alert : दोपहर बाद अचानक बदला मौसम, अगले 7 घंटों में इन जिलों में होगी तगड़ी बारिश
Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा में मौसम एक फिर बदल गया है। दोपहर बाद अचानक से गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। वहीं, आने वाले कुछ ही घंटों में प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बारिश होने वाली है।
HR Breaking News (Haryana Heavy Rain) हरियाणा में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। बारिश को लेकर अब अलर्ट आ गया है। कई इलाकों में झमाझम बारिश (Haryana Heavy Rain) होने वाली है।
दोपहर बाद हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो चुकी है, जबकि आने वाले 6 से 7 घंटे में अन्य जिलों के लिए भी अलर्ट आ गया है।
कहां-कहां हो रही है बारिश
शाम के समय हरियाणा के हिसार, भिवानी, जींद, पानीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, झज्जर, मेवात में बारिश (Haryana me barish) दर्ज की गई है। पिछले 3 घंटे में अचानक से मौसम परिवर्तित हुआ है। जिसके बाद मानसून की गतिविधि हरियाणा में तेज हो गई है। दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में भी तेज बारिश (tej barish) दर्ज की जा रही है।
हरियाणा से सटे पंजाब और राजस्थान के इलाकों में भी झमाझम बारिश का दौर जारी है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, नोएडा, मुजफ्फरनगर के एरियाज में भी बारिश हो रही है।
एकदम से एक्टिव हुआ मानसून
हरियाणा के कई क्षेत्रों में एकदम से मानसून एक्टिव (monsoon alert) हुआ है। मानसून की ट्रफ हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश के ऊपर बनी हुई है। इसकी वजह से तेज गर्मी होने के कारण अचानक बादल एक्टिव हुए हैं और झमाझम बारिश (rain in haryana) शुरू हो गई है। बारिश होने के कारण कई इलाकों में पानी भी भर गया है।
आने वाले 6 से 7 घंटे में इन जिलों में होगी बारिश
मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है और आने वाले 6 से 7 घंटे में हरियाणा के हिसार (Haryana Heavy Rain), भिवानी, पानीपत, कैथल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, नूह, पलवल, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकूला में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। बीते कुछ घंटे में भी इन काफी एरिया में बारिश हुई है। बारिश के कारण कई जगह जलभराओ भी हो सकता है।
किसानों के लिए खुशहाली लाएगी बारिश
बारिश किसानों के लिए खुशहाली लेकर आएगी। किसानों को बारिश (Haryana Heavy Rain) से लाभ मिलेगा। जो लोग धान लगाने की तैयारी कर रहे हैं, उनको खेतों में पानी के लिए ट्यूबवेल का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। धान की खेती के लिए बारिश लाभकारी होने वाली है।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में आने वाले दिनों में भी बारिश (Haryana Heavy Rain) का दोर जारी रहने वाला है। 10 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक अलग-अलग हिस्सों में तेज से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलने वाली है। आने वाले दिनों में तापमान भी 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
