मॉनसून को लेकर IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट, इस तारीख को फिर से पकड़ेगा रफ्तार
Monsoon 2025 : देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय बारिश का दौर चल रहा है। हालांकि, कहीं जगहों पर उमस और गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बीते कई दिनों से मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। IMD ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब कितन दिन मानसून दस्तक देगा। चलिए जानते हैं -

HR Breaking News - (Monsoon Update)। देशभर में मौसम कूल कूल बना हुआ है। पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार बारिश हो रही है। वहीं, भारत में इस बार मानसून ने भी समय से पहले दस्तक दे दी है। केरल में मानसू ने 24 मई को ही पहुंच गया था।
अब यूपी-दिल्ली (Up Delhi Weather Update) में भी बारिश शुरू हो गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब जून के पहले और दूसरे हफ्ते के कुछ दिनों तक मॉनसून कमजोर पड़ गया है। ऐसे में 16 साल में पहली बार जल्दी हो रही मॉनसूनी (monsoon Update) बारिश पर ब्रेक लग सकता है। हालांकि, चिंता करने की जरूरत नहीं है। मौसम विभाग ने इसके फिर से रफ्तार पकड़ने की तारीख भी बताई है।
इस दिन रफ्तार पकड़ेगा मानसून -
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के मुताबिक, 11 जून से एक बार फिर से मॉनसून रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, लगभग 4 बिलियन डॉलर की देश की अर्थव्यवस्था के लिए मॉनसून महत्वपूर्ण है। इसके जरिए ही देश की करीब 70 फीसदी बारिश होती है, जो भारत के खेतों को पानी देने के साथ जल स्तर को बनाए रखने के लिए भी जरूरी है।
मौसम विभाग (weather update) का कहना है कि आने वाले दिनों में मॉनसून की बारिश सुस्त पड़ सकती है। लेकिन 11 से 12 जून तक मॉनसून फिर से तेज रफ्तार पकड़ेगा और देश के बाकी हिस्सों में भी पहुंच जाएगा।
इस साल केरल में मॉनसून (monsoon update) की शुरुआत 24 मई को हुई थी और इसने दक्षिण, पूर्वोत्तर और भारत के पश्चिम के कुछ हिस्सों को सामान्य से काफी पहले कवर कर लिया है। यहां पर अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मानसून की रफ्तार की जानकारी रखने वाले IMD चार्ट ने यह जानकारी दी है कि अब कुछ दिनों तक मानसून सुस्त पड़ने वाला है।
कई वेदर सिस्टम होंगे एक्टिव -
मौसम विभाग (weather update) का कहना है कि 11 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में मौसम संबंधी बदलाव होने का अनुमान है, जिससे मॉनसून फिर से मजबूत होगा और इसके देश के उत्तरी हिस्से में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
आमतौर पर केरल (kerala monsoon) में 1 जून के आसपास मॉनसून दस्तक देता है और मध्य जुलाई तक पूरी देश को कवर कर लेता है। मॉनसून जल्दी आने से किसानों में खुशी का माहौल है लेकिन एक डर यह भी बना हुआ था कि कहीं मानसून आगे रूकगा तो नहीं।