Delhi NCR में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश
Delhi NCR Rain Alert :वर्तमान में देश में अलग-अलग मौसमी परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं। देश के कई जगहों पर जहां मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं, कुछ जगहों पर प्री मानसून गतिविधियां भी जोरों पर हैं। पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। ऐसे में लोगों को भी हर तरीके की मौसमी परिस्थितियों के लिए तैयार होने की सलाह दी जा रही है।

HR Breaking News (Delhi NCR IMD Alert) इन दिनों राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। मई महीने में तो दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। वहीं, जून की शुरुआत भी बारिश के साथ ही हुई थी।
इसी के बाद अब एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि दिल्ली व एनसीआर में मौसम कैसा रहने वाला है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके क्षेत्र में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़े हमारी खबर।
जानें आज का दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर में आज के मौसम की बात करें तो भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यहां दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। विभाग के अनुसार दिल्ली व एनसीआर (Delhi NCR IMD Alert) में आज के साथ-साथ वीरवार व शुक्रवार को भी दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है।
इसके अलावा विभाग का यह भी अनुमान है कि वीरवार व शुक्रवार को दिल्ली व एनसीआर में आंधी के साथ-साथ बारिश होने के भी आसार हैं।
विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग की ओर से मौजूदा मौसमी परस्थितियों को देखते हुए आज दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार आज दिल्ली में तेज हवा, आंधी व तूफान के साथ बारिश आने की संभावना है।
वहीं, आज पूरे दिन दिल्ली व एनसीआर (Delhi NCR IMD Alert) में बादल छाए रह सकते हैं। इसी के साथ वीरवार व शुक्रवार को भी राजधानी दिल्ली व एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।
जानें पूरे सप्ताह कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार 5 जून से दिल्ली व एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसी के साथ इस दौरान तापमान में भी बढ़त दर्ज की जाएगी।
आईएमडी के मुताबिक 5 जून से 8 जून के दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस (Delhi NCR IMD Alert) से 40 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने ही संभावना है। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री से बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
वहीं, भारतीय मौसम विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि तापमान में बढ़त होने के बावजूद भी राजधानी दिल्ली व एनसीआर में लू नहीं चलने की ही संभावना है। ऐसे में लोगों को हीटवेव यानी लू से राहत मिले रहने की उम्मीद है।
इतनी बारिश के पीछे क्या है कारण
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जिस हिसाब से मौसम में जो लगातार बदलाव हो रहा है उसकी वजह से मई व जून महीने में इतनी बारिश हो रही है। इनमें मध्य-क्षोभमंडल स्तरों पर उत्तरी पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण एक पश्चिमी विक्षोभ, निचले स्तरों पर हरियाणा (Delhi NCR IMD Alert) पर एक और चक्रवाती परिसंचरण और अरब सागर से नमी का निरंतर प्रवाह शामिल है। आईएमडी के अनुसार कई अन्य गतिविधियों व थर्मोडायनामिक कारण तूफान आने की और बारिाश होने की संभावना है।