IMD Monsoon Update : दिल्ली NCR में होगी मानसून की एंट्री, अब इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
IMD Monsoon Update : राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। आज भारत मौसम विभाग ने जो वेदर अपडेट किया है उसके अनुसार कई क्षेत्रों में मौसम में परिवर्तन होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, इस बारिश से किसानों को भ्ज्ञी फायदा होगा।

HR Breaking News (IMD Monsoon Update) उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून का बेसब्री से इंतजार है, खासकर दिल्ली में जहां उमस से लोग परेशान हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 और 25 जून को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में मानसून आने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली में भी उमस भरी गर्मी
एक ओर जहां उत्तर भारत के अनेक राज्यों के लोगों को मानसून का बहुत इंतजार है वहीं दूसरी ओर विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट (IMD Monsoon Update) उनके लिए राहत भरा साबित हो सकता है। वर्तमान में राजधानी दिल्ली में भी लोग उमस भरी गर्मी से काफी परेशान हैं।
ऐसे में भारत के कई राज्यों में मानूसन ने दस्तक दे रखी है और वहां अच्छी खासी बारिश देखने को मिल रही है। इसी के साथ पूरे बिहार राज्य में भी मानसून की बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि, फिलहाल उत्तर भारत के कई राज्यों के लोगों को बेसब्री से मानसून के आने का इंजतार है।
येलो अलर्ट किया गया जारी
ऐसे में भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के मुताबिक 24 और 25 जून को यहां बारिश होने की संभावना है। ऐसे में विभाग की ओर से यहां के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी (IMD Monsoon Update) ने ऐसे में बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज यानी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून की एंट्री हो सकती है।
बारिश के लिए अनुकूल दिल्ली
वहीं, बीते दिन यानी सोमवार को भी राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहे थे। इस दौरान यहां पर बूंदाबांदी भी देखने को मिली थी। भारत मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दिल्ली में जो वर्ततान में परिस्थितियां हैं वह बारिश के अनुकूल (IMD Monsoon Update) हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज व कल यानी मंगलवार और बुधवार को बारिश होने कीक संभावना है।
स्काईमेट की वेदर रिर्पोट के मुताबिक आगामी दो दिनों के अंदर उत्तर अरब सागर के कई भागों के साथ ही राजस्थान के कई भागों, पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के बाकी बचे भागों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में मानसून आने के पूरे आसार बने हुए हैं।
जाने बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
वर्तमान में लगातार मौसम करवट ले रहा है। पिछले 24 घंटे में पूर्वोत्तर बिहार, झारखंड के कई क्षेत्रों, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण व गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई भागों, पंजाब, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और राजस्थान के कई भागों में बारिश दर्ज की गई है। इसी के साथ मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश व आंतरिक तमिलनाडु में भी हल्की बारिश हुई है।
वहीं, इस दौरान पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु व लक्षद्वीप में भी बारिश देखने को मिली है।
दिल्ली में बारिश के आसार
भारत मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट किया गया है उसके अनुसार बीते दिन यानी सोमवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तामपान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। इसी के साथ राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा है।
यह न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है। वहीं, कल हवा में नमी का स्तर 60-89 फीसदी रहा है। वहीं, भारत मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान है कि आज दिनभर दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिनभर बादल छाए रहेंगे।
साथ ही यहां पर बादल होने की भ्ज्ञी संभावना है। साथ ही आज यानी मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
भारत मौसम विभाग ने 25 जून के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं और बारश भ्ज्ञी होगी। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इसके बाद 26 से 29 जून तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। साथ ही इस दौरान अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।