IMD Rain Alert : भीषण ठंड के बीच इन 4 राज्यों में होगी बारिश, IMD ने 29 शहरों में जारी किया सर्द हवाओं का अलर्ट
Weather Update :देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड सितम ढा रही है। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन और पहाड़ी राज्यों पर जोरदार बर्फबारी की वजह से तापमान लगातार गिरता जा रहा है, जिसकी वजह से भयंकर ठंड पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने चार राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ मौसम विभाग ने 29 शहरों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।
HR Breaking News - (Mausam Update)। उत्तर भारत के राज्यों में ठंड अपने चरम पर है। हर राज्य में भीषण ठंड पड़ रही है। अब ठंड और बढ़ने वाली है। दरअसल, हाल ही में मौसम विभाग ने 10 जनवरी के लिए एक बार फिर से 4 राज्यों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं उत्तर भारत और पूर्वी भारत के 29 शहरों में सर्द हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी घना कोहरा छाने और पारे में गिरावट की संभावना है। पूर्वी भारत में भी सर्द हवाएं मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। मौसम विभाग (Weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक मौसम बिगड़ सकता है।
ठंड के बीच बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली है -
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक 10 जनवरी के लिए देश के 4 राज्यों के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश (IMD Rain Alert) की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने ऐसे में खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
29 जिलों में चलेगी सर्द हवाएं -
IMD के मुताबिक पूर्वी भारत के बिहार में पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, लखीसराय, पटना और सिवान में सर्द हवाएं चलेंगी। वहीं, झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग में सर्द हवाओं के चलते लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ (Lucknow Mausam), आगरा, टुंडला, अलीगढ़ और गौतमबुद्ध नगर में सुबह के समय सर्द का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज ठंड हवा चलेगी। हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और कुरुक्षेत्र में सर्द हवाएं अपना रौद्र रूप दिखाएगी। पंजाब के अमृतसर, बठिंडा,फिरोजपुर, पटियाला में भी सर्द हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम (Delhi Ka Mausam) तेजी से बदल रहा है। कल यानी 10 जनवरी को सुबह के समय सर्द हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) और अक्षरधाम के इलाके में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।
72 घंटे बाद यूपी में बदलेगा मौसम -
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक यूपी में 10 जनवरी को मौसम बदलने वाला है। IMD ने प्रदेश के 15 जिलों में तेज हवा के साथ सर्द हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। देवरिया, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, मैनपुरी, सीतापुर, आजमगढ़, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में भयंकर सर्द हवाएं चलेगी। इन शहरों में 5 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, अगले 72 घंटे बाद कुछ शहरों में आसमान में बादल छा सकते हैं। लखनऊ (Lucknow Mausam) में कल अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा और 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार के मौसम का हाल -
IMD के मुताबिक बिहार में 10 जनवरी को पटना (Patna Mausam), सिवान, सारण, भोजपुर,बक्सर, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में विजिबिलिटी जीरो हो सकती है जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगेगा।
झारखंड में चलेगी सर्द हवाएं -
मौसम विभाग (Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड के 12 से ज्यादा शहरों में सर्द हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में शीतलहर का आक्रामक रूप देखने को मिलेगा। उनमें रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो, पलामू, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, सिमडेगा, गढ़वा में शीतलहर का तेज असर देखने को मिलेगा। रांची में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान (Jharkhand temperature) 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यहां होगी जमकर बर्फबारी -
IMD (Kal ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कल 10 जनवरी को हिमाचल के मनाली, अटल टनल रोहतांग और लाहौल स्पीति में जमकर बर्फबारी हो सकती है। वहीं, सोलन, शिमला, बिलासपुर और कुल्लू में तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम होगा और यहां घने कोहरे की भी चेतावनी है। मनाली में अधिकतम तापमान माइनस 2 डिग्रि सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में दिखेगा घना कोहरा -
राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) में भी 10 जनवरी को 17 जिलों में घना कोहरा नजर आएगा और 5 जिलों में सर्द हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है उनमें, सीकर, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर, अलवर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, डूंगरपुर, पाली में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, झुंझुनूं, चुरू, नागौर और डीडवाना में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में कल अधिकतम तापमान (Rajasthan temperature) 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
MP में पड़ेगी कड़ाके की ठंड -
मौसम विभाग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश (MP ka Mausam) में कल से और कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। 8 जिलों रीवा, दतिया, छतरपुर, शिवपुरी, पंचमढ़ी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और गुना में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में कल अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
