home page

IMD Rain Alert : दिल्ली में 80 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट

Rain Alert : दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर जारी की है और बताया कि दिल्ली (Delhi weather Forecast) में 80 किमी की रफ्तार से आंधी चलने वाली है। इसके अलावा भारी बारिश और वज्रपात को लेकर भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं दिल्ली में आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहने वाला है। 

 | 
IMD Rain Alert : दिल्ली में 80 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट

HR Breaking News - (Delhi weather Update)। दिल्ली में काफी समय से मौसम करवट बदल रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में मौसम का हाल बदलता हुआ दिख रहा है। जहां एक ओर दिल्ली में गर्मी लोगों को परेशान कर रही हैं वहीं अब आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने वाली है।

दिल्ली (Delhi ka mausam) में आने वाले दिनों में झमाझम बारिश होने वाली है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिलने वाली है। आज हम आपको दिल्ली के मौसम के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी डिटेल।


मौसम विभाग ने दी जानकारी-


दिल्ली एनसीआर में आज एक बार फिर से भारी बारिश (Heavy rain alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही 80 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट (IMD red alert for Delhi) जारी कर लोगों को घर में रहने को कहा है। 


IMD ने जारी किया अलर्ट-


दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR weather) के लोगों की शुरुआत आज के दिन की सुहावने मौसम के साथ हुई है, क्योंकि पूरे दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश हो रही है। भारत मौसम विभाग ने जोरदार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। फिलहाल पूरे दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश (Rain in Delhi) के साथ ही 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। 


अगले दो घंटों में ऐसा रहेगा मौसम-


दिल्ली में अगले दो घंटे के अंदर दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka mausam) में भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस वजह से मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश को लेकर भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जब तक बारिश (Rain alert) रुक नहीं जाती तब तक लोगों को यात्रा करने से भी बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश के साथ ही 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 


रुक-रुक होगी झमाझम बरसात-


फिलहाल दिल्ली में आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश (Rain in Delhi) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं जोरदार बारिश का सिलसिला लगभग 8:00 बजे तक जारी रहने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी रहने वाली है। इस स्थिति में लोगों को सावधान रहने की जरूरत रहने वाली है। इस बारिश (Delhi rain forecast) की वजह से दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी। इसके अलावा तापमान में गिरावट आने की उम्मीद लगाई जा रही है।


गर्मी से मिलेगा राहत-


मौसम विभाग ने बताया कि कल यानी 3 मई को बारिश (Aaj ka mausam) नहीं होने वाली है। सिर्फ बादल रहेंगे लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहने वाली है। 7 मई से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। हालांकि हल्की बारिश होगी रुक रुक कर जिस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिल सकती है। उम्मीद लगाई जा रही है कि फिलहाल आज से लेकर सात मई तक मौसम (mausam ka hal) सुहावना रहने वाला है। गर्मी से लोगों को राहत भी मिलने वाली है। 

दिल्ली समेत बाकी शहरों का तापमान- 


शहर        अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान    AQI
दिल्ली        36        26        238
नोएडा        37        26        154
गाजियाबाद    37        26        156
गुरुग्राम        37        27        154