home page

IMD Weather : हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी में 48 घंटे बारिश का अलर्ट, नया वेदर बुलेटिन जारी

IMD Weather Alert :साल 2026 के पहले ही देन देशभर में मौसम के मिजाज बदल गए हैं। आज 1 जनवरी 2026 को कई क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम (Weather) के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार बदलते मौसम के चलते नए साल पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

 | 
IMD Weather : हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी में 48 घंटे बारिश का अलर्ट, नया वेदर बुलेटिन जारी

HR Breaking News (Barish ka alert) भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 जनवरी से 3 जनवरी तक पहाड़ों क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकताह है। ऐसे में पूर्वानुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे इस मौसम परिवर्तन का सीधा प्रभाव उत्तर भारती के मैदानी क्षेत्रों पर भी देखने को मिलेगा।

 


भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश भ्ज्ञी हो सकती है। ऐसे में सर्दी बढ़ने के साफ आसार नजर आ रहे हैं। वहीं, इस दौरान कोहरा पड़ने की भी आशंका है। ऐसे में दृश्यता कम होने के कारण यातायात भी प्रभावित होगा। आईएमडी के आने वाले 24 घंटे में दक्षिण भारत व पूर्वोत्तर भारत के एक-दो राज्यों में आंधी व बारिश हो सकती है। ऐसे में विभाग ने यहां के लिए अलर्ट जारी किया है।

 

जानें आज कैसा रहेगा मौसम

कड़ाके की सर्दी के बीच आज नए साल का आगाज हुआ है। इस दौरान कश्मीर से कन्याकुमारी तक मौसम (Weather Update) के तेवर बदले हुए हैं। उत्तर भारत में सर्दी व बारिश के साथ नए साल की शुरुआत हुई है। आईएमडी के मुताबिक आगामी 48 घंटे में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, इस दौरान यहां पर कोहरा पड़ने और शीतलहर चलने की भी आशंका है। 


वहीं, वर्तमान में जो पश्चिमी विक्षोभ (barish ka alert) एक्टिव हुआ है उसके चलते आने वाले 3 दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लेह और जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी देखने को मिल सकती है। एक वेदर रिर्पोट के अनुसार आज व कल यानी 1 व 2 जनवरी को पूर्वोत्तर के 2 राज्यों और दक्षिण भारत के 3 राज्यों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। 

​जानें दिल्ली व एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम​


बीते कुछ दिनों से दिल्ली व एनसीआर (NCR Rain Alert) में मौसम काफी ज्यादा ठंडा बना हुआ है। वहीं, आज 1 जनवरी को भी मौसम ऐसा ही बना हुआ है। आज विभाग ने बारिश होने की आशंका जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में बीती रात से हल्की बारिश देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी  दिल्ली में आज 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस से करीब रह सकता है। 

आज दिन में भी बेहद ज्यादा ठंड का अहसास लोगों को हो सकता है। मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार आज सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, दिन में ठंड बनी रहेगी। इस बीच पंजाब व हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण बनने से आज 1 जनवरी को दिल्ली और एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3 जनवरी को भी शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इस दिन न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इस दौरान कोल्ड डे की स्थिति भी दर्ज की जा सकती है। 

जानें आज उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम ​


बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा ठंड (Cold Alert) पड़ रही है। ऐसे में आज 1 जनवरी को भी मौसम का यही हाल है। आज सुबह से की प्रदेश में कोहरे और शीतलहर का प्रभाव दिखाई दे रहा है। आज 1 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के तकरीबन 17 जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और इस दौरान बारिश भी हो सकती है। वहीं, बारिश के चलते तापमान में स्थिरता देखने को मिल सकती है। 

हालांकि मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी ने अनुसार प्रदेश के 40-45 जिलो में आज 1 जनवरी को भयंकर कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही इस दौरान शीतलहर का कहर भी लोगों को देखने को मिल सकता है।

विभाग का पूर्वानुमान है कि कल 2 जनवरी तक लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, झांसी, कन्नौज, इटावा, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, पीलीभीत, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, कुशीनगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में इस दौरान धूप भी निकत सकती है। 


​जानें आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम

विभाग के वेदर अपडेट (Weather Alert Today) के अनुसार आज नए साल से ही बिहार में शीतलहर और कोहरे के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज 1 जनवरी को प्रदेश के अधिकतर जिलों में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

ऐसे में लोगों को काफी ज्यादा ठंड का अहसास होता रहेगा।  वहीं, विभाग ने शीत दिवस व घने कोहरे की आशंका के चलते आगामी 2 से 3 दिन तक बिहार के 25 जिलों ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान राजधानी पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, वैशाली, अररिया, दरभंगा, नालंदा, नवादा, मधुबनी, सुपौल और हाजीपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।  


जानें ​राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम ​

भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) के अनुसार आज  1 जनवरी को राजस्थान के बीकानेर, भरतपुर और जयपुर जिले के कई इलाकों में बारिा हो सकती है। वहीं, इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। हालांकि 2 से 4 जनवरी तक शीतलहर के चलते प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तगड़ी गिरावट हो सकती है, जिससे सर्दी और ज्यादा बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। वहीं, आज 1 जनवरी को जयपुर, अलवर, दौसा, जैसलमेर जैसे कई क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा जयपुर, सीकर, अलवर, दौसा और भरतपुर में घने कोहरे के चलते दृश्यता भी काफी कम रहने के आसार हैं। 


​जानें हरियाणा-पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम 

बीती रात से ही पंजाब और हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में शीतलहर (cold wave) जारी हैं। साथ ही इस दौरान बादल भी छाए हुए हैं। भारत मौसम विभाग के अनुसार आज व कल यानी 1 व 2 जनवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना है।  हिस्सों शीतलहर के बीच बादल छाए हुए हैं। आईएमडी ने दोनों ही राज्यों में 1 जनवरी से 2 जनवरी तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

 


हरियाणा के शहरों में कितना है तापमान

मौसम विभाग (Haryana me barish) के आंकड़ों पर नजर डालें तो आज अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस व  नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इसके अलावा  रोहतक में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, हिसार में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस व करनाल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। वहीं, इस दौरान भिवानी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में न्यूनतम तापमान  8 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 

वहीं, इस दौरान पंजाब (Punjab me barish) के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस व  पठानकोट में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इसके अलावाा लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 7 डिग्री तो वहीं, गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान  5.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।