home page

IMD Weather : बारिश के बाद अब सताएगी गर्मी, इन राज्यों का पूर्वानुमान जारी

IMD Weather :पिछले कई दिनों से देश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के अधिकतर हिस्सों में इस समय प्री मानसून बारिश का दौर चल रहा है। पिछले 10 दिन से भी ज्यादा समय से जारी प्री मानसून बारिश का यह सिलसिला अब कहीं जाकर रुकने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) की ओर से आने वाले दिन के मौसम के लिए पूर्वानुमान लगाया गया है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कल मंगलवार यानी 13 मई को आपके क्षेत्र में मौसम कैसा रहने वाला है तो हमारी है पूरी खबर पढ़ें।

 | 
IMD Weather : बारिश के बाद अब सताएगी गर्मी, इन राज्यों का पूर्वानुमान जारी

HR Breaking News (IMD Weather) पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से देश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली हुई है। ऐसे में अधिकतर शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

 

वही मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर वेदर अपडेट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर सेंचुरी अपडेट के अनुसार दिल्ली में एनसीआर क्षेत्र में एक बार फिर से तापमान बढ़ सकता है। 

 


वर्तमान में दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में भी लू चल सकती हैं। इसी के साथ विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश में भी टेंपरेचर बढ़ने और लू चलने का अंदेशा जताया गया है। 

 


 

फिर से गर्मी सताएगी 

पिछले 10 दिनों से गर्मी से राहत मिलने के बाद दिल्ली वासियों को अब एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में एनसीआर क्षेत्र में एक बार फिर से टेंपरेचर में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है।

 

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में एनसीआर क्षेत्र का तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के मध्य बना हुआ था लेकिन अब दोबारा से तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

छाएंगे आंशिक बादल

मौसम विभाग का मानना है कि दिल्ली में 13 मई को भी दिन गर्म रहने वाला है। वही कल दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हवा की गति 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके अलावा 14 से 17 में के बीच भी दिल्ली में एनसीआर क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।


वहीं, इस दौरान हवा की गति 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इन दिनों में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री रहने की संभावना विभाग की ओर से जताई गई है।


 

अभी नहीं होगी बारिश


मौसम से संबंधित कुछ रिपोर्ट के अनुसार 15 से 17 मई के बीच लू चलने का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि इस दौरान राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन रिपोर्ट्स का दावा है कि 25 मई तक राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में अभी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
 

जाने प्रमुख शहरों में कल का मौसम 
देश के अलग-अलग हिस्सों में इस समय प्री मानसून बारिश का दौर चला है। कई  कई शहरों में अभी मानसून बारिश अब बंद हो गई है। ऐसे में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

ऐसे में कल कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जाने का अनुमान लगाया गया है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कल यानी 13 मई को आपके शहर में अधिकतम तापमान कितना रहने वाला है तो पढ़े हमारी यह पूरी खबर। 
 

कल यानी 13 मई को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में कल अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। वही मुंबई में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

कल कानपुर और वाराणसी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा प्रयागराज में कल सबसे अधिक अधिकतम तापमान जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कल प्रयागराज का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

चार डिग्री बढ़ेगा उत्तर प्रदेश का तापमान 
 

प्री मानसून बारिश के बाद अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश में मौसम के हालात बदलने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवा का दौर थम गया है और ऐसे में एक बार फिर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विशेषज्ञों की सलाह पर ध्यान दें तो अगले चार-पांच दिनों में उत्तर प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। यही वजह है कि 14 मई के बाद से प्रदेश में एक बार फिर से लू का दौर शुरू हो सकता है। आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश के लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

News Hub