IMD Weather Alert : पहाड़ों में बारिश बर्फबारी तो मैदानों में कैसा रहेगा मौसम, जानें वेदर अपडेट
HR Breaking News (IMD Weather Alert) मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आज उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, इस दौरान 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं। वर्तमान में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले रहा है।
भारत मौसम विभाग (metrological department India) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज 24 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, इस दौरान प्रदेश के मैदानी व निचले हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और यहां तापमान में हल्की बढ़त भी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग की ओर से बीते दिन यानी 23 फरवरी को प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि आज विभाग की ओर से सिर्फ तीन जिलों में बारिश व बर्फबारी के चलते अलर्ट जारी किया गया है।
बीते दिन यानी 23 फरवरी को उत्तराखंड के कई अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली है। इस बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी देखा गया है। वहीं, निचले इलाकों में हुई बारिश के बाद लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। बीते दिन के मौसम मौसम की बात करें तो 23 फरवरी को चमोली क्षेत्र के गोपेश्वर इलाके में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, बद्रीनाथ धाम और मना घाटी में इस दौरान बर्फबारी दर्ज की गई है।
वहीं, इस दौरान ज्योर्तिमठ, पोखरी, पीपल कोठी, नंदा नगर और नंदप्रयाग जैसे क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। ऐसे में बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश के कई इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, कुछ दिन पहले ऐसा लग रहा था कि प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है, लेकिन कल हुए मौसम में परिवर्तन के बाद एक बार फिर ठंडी हवाएं और सर्दी का असर बढ़ गया है।
जानें मैदानी क्षेत्र में कैसा है मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए वेदर बुलेटिन में बताया गया है कि ठंडी हवाओं के चलते पर्वतीय क्षेत्रों के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि इस दौरान निचले और मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा बना रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में धूप भी निकल रही है लेकिन बीच-बीच में बादल भी छा रहे हैं।
जानें कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि कल 25 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क व साफ बना रह सकता है। इसी के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश और बर्फबारी का सिलसिला भी अब थम सकता है।
