IMD Weather Alert : 48 से 72 घंटे इन राज्यों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
IMD Weather Alert : मौसम विभाग की ओर से ठंड के मौसम में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का अलर्ट (IMD Rain Alert) जारी किया है। अलग-अलग दिन विभिन्न राज्यों में बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड के साथ शीतलहर और कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है।
HR Breaking News (IMD Weather) : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का इंतजार खत्म होने वाला है। आज यानी शनिवार को कई इलाकों में कोहरे ने दस्तक दी है तो कईं जगहों पर बादलों की आवाजाही रही है। अब देश के अलग अलग इलाकों में बारिश का भी अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से तगड़ी बारिश का अनुमान लगाया गया है।
मानसून में हुई है जमकर बारिश
देशभर में मानसून में अच्छी बारिश (Heavy Rain Alert) हुई है। मानसून के बाद से बारिश का इंतजार जारी है। दिल्ली एनसीआर सहित कई इलाकों में वायु प्रदूषण ने लोगों को परेशान कर रखा है। वायू प्रदूषण को कम करने के लिए कृत्रम बारिश तक कराने का प्रयास असफल रहा है। ऐसे में अब बारिश को लेकर अलर्ट है, जिससे वायु गुणवत्ता भी सुधरने की उम्मीद है।
देश के सबसे बड़े राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (UP Ka mausam) में 14 और 15 दिसंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश में 48 घंटे तक तगड़ी बारिश होने का अनुमान है। कई जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से बारिश (Barish ka alert) हो सकती है। इस बारिश के बाद हवा स्वच्छ होने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान के भी कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) की ओर से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, देवरिया, गोंडा, बलरामपुर, बहराइज, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, बाकी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही का का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा (Dense Fog Alert) भी छा सकता है। इसके साथ ही क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े जिले राजस्थान के कई जिलों में भी बारिश का अंदेशा है।
दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली एनसीआर और हरियाणा (IMD Weather Delhi NCR) में भी 14 दिसंबर को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान हल्की हवा चलने का भी अनुमान है। कुछेक इलाकों में बारिश संभव है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के ज्यादा स्ट्रोंग न होने के कारण बारिश ज्यादा फैलाव के साथ न होने का अनुमान है।
पहाड़ी राज्यों में भी हो सकती है मौसमी गतिविधि
मौसम विभाग की ओर से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी (Snowfall) का अनुमान है। उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Alert) के मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड भी बढ़ सकती है। ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ पड़ सकती है। दिन के समय अच्छी धूप खिलने का अनुमान है। आने वाले 48 घंटों में ठंड में बढ़ौतरी (Weather Update) का अनुमान लगाया जा रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अंदेशा है।
देश के बाकी हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD Alert) की ओर से देश के अन्य हिस्सों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में मौसम करवट लेने वाला है। कर्नाटक, अंडमान, में रूक रूक कर बारिश होने का अंदेशा है। वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड व जम्मू कश्मीर में 72 घंटे में बारिश व बर्फबारी का अनुमान है। साथ में दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश की संभावना है।
