home page

IMD Weather Forecast : मौसम विभाग ने 3-4 दिनों का पूर्वानुमान किया जारी, इन राज्यों में होगी भारी से भारी बारिश

IMD Monsoon Rain Alert : 2025 में मानसून लगातार सक्रिय होकर बरस रहा है। मानसून की बारिश झमाझम हो रही है। देश भर में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से एक बार फिर से नया अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में कहां-कहां बारिश होगी। 

 | 
IMD Weather Forecast : मौसम विभाग ने 3-4 दिनों का पूर्वानुमान किया जारी, इन राज्यों में होगी भारी से भारी बारिश

HR Breaking News (Monsoon Rain Alert) मानसून को लेकर मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन-चार दिनों में अलग-अलग राज्यों में बारिश जमकर होगी।

 

शनिवार को भी कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। अलग-अलग राज्यों में बारिश (rain Alert) का दौर जारी है। आईए जानते हैं आने वाले दिनों में कहां कितनी बारिश होगी। 

 


सावन में खूब बरस रहे बादल 


सावन में मानसून (Monsoon rain) के बादल खूब बरस रहे हैं। मानसून के बादलों ने कई जगह गर्मी से राहत दिलाई है, तो कई जगहों पर बारिश आफत भी साबित हुई है।

राजस्थान में 100% से ज्यादा अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिस कारण राजस्थान में कुछ इलाकों में जलभराव से बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

पूर्वोत्तर के राज्यों और तटीय इलाकों में भी मानसून भारी (Monsoon Update) पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में भी बारिश ने तबाही मचाई है। इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार को एक बार फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। 

इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 


मौसम विभाग ने दिल्ली, एनसीआर (NCR Monsoon Rain alert) के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शनिवार और आने वाले तीन-चार दिनों में दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 

आने वाले तीन-चार दिनों के लिए भी भारी बारिश की आशंका 


आने वाले तीन-चार दिनों में बारिश (rain alert) से तबाही देखने को मिल सकती है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण बाढ़ का खतरा भी सता रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 20 और 21 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इसको लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, दिल्ली और मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश का अलर्ट है। पूर्वोत्तर, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, सिक्किम, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना है। 


इन राज्यों में बाढ़ का खतरा 


बारिश के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में बाढ़ (flood alert) का भी खतरा सता रहा है। भारी बारिश के चलते पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, त्रिपुरा में बाढ़ आ सकती है, जबकि उत्तराखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से नुकसान हो सकता है। भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश अब तक बहुत प्रभावित हुआ है। 


पहाड़ों पर भूस्खलन का भी सता रहा खतरा 


उत्तर प्रदेश, बिहार में जहां बिजली गिरने और बाढ़ का खतरा मंडल आ रहा है, तो पहाड़ों में बादल फटने और भूस्खलन (landslide) का खतरा लोगों को परेशान कर रहा है। पहाड़ी इलाकों में अब तक बारिश के कारण नुकसान के कई इंसिडेंट भी हो चुके हैं।

महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर चल रहा है। पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।