home page

IMD Weather : कहीं आंधी तूफान और बारिश तो कहीं लू का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने बताया अगले 3 दिन के मौसम का हाल

IMD Rain Alert : देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का हाल बदलने वाले हैं। मौसम विभाग ने हाल ही में ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि तेज गर्मी से राहत मिलने वाली है। IMD ने अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं -

 | 
IMD Weather : कहीं आंधी तूफान और बारिश तो कहीं लू का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने बताया अगले 3 दिन के मौसम का हाल

HR Breaking News (monsoon 2025) जैसे जैसे जून का महीना करीब आ रहा है गर्मी ने भी अपने तेवर तीखे करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, बीते कई दिनों से देश के अलग अलग राज्यों में मौसम का मूड बदलाव हुआ है। बीच बीच में रूक रूककर बारिश का दौर जारी है। इससे लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत जरूर मिली है। लेकिन बारिश के बाद तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है।

इसी बीच मौसम विभाग ने एक गुड न्यूज दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून (monsoon update) समय से पहले आने वाला है।  अगले एक सप्‍ताह में केरल के तट पर मानूसन दस्तक देगा। इसी कड़ी में इस समय दक्षिण भारत में भारी बरसात भी हो रही है। 


मौसम विभाग ने मुंबई (Mumbai Mausam) में बारिश को लेकर येलो अजर्ट जारी किया है. वहीं, महाराष्‍ट्र के रायगढ़ जिले में तो IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। 


दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi NCR weather) सहित उत्‍तर भारत के मौसम की बात करें तो IMD का कहना है कि अगले कुछ दिन यहां गर्मी और लू का कहर देखने को मिलेगा। इन दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 

27 मई तक यहां होगी बारिश - 


IMD के अनुसार पश्चिमी तट और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 23 से 25 मई तक कोंकण और गोवा में  भारी बारिश होने के आसार हैं। तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 24 से 27 मई के दौरान भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। 


मध्य महाराष्ट्र में 25 मई को और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में 25 और 26 मई को अत्यधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी तट पर अगले सात दिनों में जोरदार बारिश देखने को मिलेगी। इन क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और जलजमाव जैसे खतरों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

मुंबई में पांच दिन खराब रहेगा मौसम 

मौसम विभाग (weather update) ने मुंबई में अगले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, इन दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां बहुत भारी बारिश हो सकती हैं। इन इलाकों में जलभराव, भूस्खलन और तेज हवाओं का खतरा भी बना हुआ है। 


 रायगढ़ जिले के लिए भी अगले 5 दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस इलाकों में प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 


मानसून को लेकर IMD का अपडेट - 

मानसून को लेकर हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। IMD का कहना है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून (monsoon update) की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अगले दो दिनों में अनुकूल हो रही हैं। यह मानसून की प्रगति का पहला चरण होगा, जो भारत के अन्य हिस्सों में धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। मानसून की शुरूआत होने से प्रचंड़ गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, किसानों को भी इसका पूरा लाभ होगा। 

इन राज्यों में गर्मी और लू का कहर - 


दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार को अचानक मौसम बदलने से तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिसकी वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। अब मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में लू की स्थिति बनी रहेगी। 


 पश्चिम राजस्थान में 23 से 27 मई तक, जम्मू और कश्मीर में 23 से 26 मई तक, और पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Mausam) में 23 से 25 मई तक लू की स्थिति रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है। कहा गया कि इस मौसम के कारण लोगों को गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।

News Hub