home page

IMD Weather Update : शीतलहर ने बढ़ाई ठंडक, 4 डिग्री तापमान गिरा, आगे ऐसा रहेगा मौसम

IMD Weather Update : उत्तर भारत में इन दिनों जबरदस्त ठंड देखने को मिल रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों के मौसम पर भी साफ दिखाई देने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, एनसीआर और उत्तर भारत (North India Weather) के अन्य राज्यों में वर्तमान में घना कोहरा और शीतलहर का सिलसिला जारी है। कश्मीर में बीते दिन 21 दिसंबर को भी बर्फबारी देखने को मिली है। ऐसे में तापमान में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है।  

 | 
IMD Weather Update : शीतलहर ने बढ़ाई ठंडक, 4 डिग्री तापमान गिरा, आगे ऐसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (Weather Alert) खराब मौसम के चलते आम लोगों का जनजीवन भी काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। भारत मौसम विभाग ने अपने वेदर अपडेट में बताया है कि आगामी 48 घंटे तक भी मौसम के मिजाज कुछ ऐसे ही बने रहने वाले हैं। ऐसे में फिलहाल लोगों को ठंड और शीतलहर से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। 

 


बीते दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान में लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिन भर शीतलहर का भी सिलसिला जारी रहा है। ऐसे में कोहरे की वजह से सड़क, ट्रेन और हवाई यातायात भी काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) ने वेदर अपडेट जारी कर बताया है कि आज 22 दिसंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं आपके क्षेत्र में आज मौसम कैसा रहेगा।

 
 

जानें दिल्ली के मौसम का हाल 
 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) में आज दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, सुबह के समय घना कोहरा होने के भी आसार विभाग ने जताए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलने की संभावना है। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 

 

भारत मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से आज दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 दिसंबर के बाद मौसम में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
 

जानें उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 
 

उत्तर प्रदेश वासियों (UP Weather Alert) को इन दिनों जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में सर्दी अपने पुरजोर पर है और मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रह सकता है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 से 27 दिसंबर तक कोहरा छाने के आसार विभाग ने जताए हैं।

वहीं, आज प्रदेश के कई जिलों में ठंड अधिक रह सकती है। इस दौरान दृश्यता कम होने के चलते वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में चालकों को फोग लाइट इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जा रहा है। 


 

जानें उत्तराखंड के मौसम का हाल 
 

भारत मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार उत्तराखंड के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्य बर्फबारी (Snowfall) होने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के मैदानिक क्षेत्र जैसे देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और ऋषिकेश में इस दौरान घना कोहरा छा सकता है। ऐसे में विभाग ने आज के लिए यहां येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, दूसरी ओर पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आने वाले कुछ दिनों तक हल्की और मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसी के साथ कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर भी अन्य क्षेत्रों पर देखने को मिल रहा है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।