home page

Monsoon 2025 : दिल्ली वालों को इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत, IMD ने बताया कब आएगा मानसून

Delhi Weather Update : दिल्ली में पिछले काफी समय से मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर पिछले कुछ दिनों से झुलसाती गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। वहीं अब दिल्ली (Delhi Weather Forecast) में गर्मी का दौर समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली में अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। इस बार देशभर में मानसून 10 दिन पहले दस्तक देने वाला है। खबर में जानिये दिल्ली के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।

 | 
Monsoon  2025 : दिल्ली वालों को इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत, IMD ने बताया कब आएगा मानसून 

HR Breaking News - (Delhi Weather Update)। मानसून का दूसरा चरण पूर्वी भारत में फैलना शुरू हो गया है। अगले हफ्ते के भीतर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू होने वाली है। इसके बाद मानसून उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने वाली है। 19 से 25 जून के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश, (UP ka mausam) हरियाणा, पंजाब और अंत में दिल्ली तक पहुंच सकता है। 


दिल्ली के मौसम में अब बदलाव देखने को मिलेगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली के मौसम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं दिल्ली के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।


10 दिन पहले होगी मानसून की शुरुआत-


दिल्ली में इस साल मानसून अपने तय समय से पहले पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, मानसून (Monsoon latest Update) सामान्य से 7 से 10 दिन पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर दिल्ली में मानसून 30 जून के आसपास पहुंच जाता है। हालांकि इस बार इसके मध्य जून तक पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है।


एक बार फिर मानसून ने पकड़ी रफ्तार-


लगभग 10 दिनों के ब्रेक के बाद दक्षिण भारत में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, कोंकण और महाराष्ट्र (Maharashtra weather update) के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। मानसून सिस्टम की इस ताजगी से इसके उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।


दिल्ली में इस दिन दस्तक देगा मानसून-


मानसून का दूसरा चरण पूर्वी भारत में फैलना शुरू हो गया है। अगले हफ्ते के भीतर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP rain Alert) में बारिश शुरू होने वाली है। इसके बाद मानसून उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 19 से 25 जून के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में दिल्ली तक पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है।


दिल्ली में मानसून ने दी आहट-


दिल्ली में भी मानसून की आहट महसूस होनी शुरू हो गई है। बढ़ती उमस और छिटपुट प्री-मानसून बारिश के आसार अगले कुछ दिनों में बन रहे हैं। इस बदलाव की वजह से राजधानी (Monsoon in Delhi) को पिछले कुछ हफ्तों से जारी भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।