Monsoon 2025 : मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अगले 24 से 48 घंटों में इन राज्यों में दस्तक देगा मानसून
HR Breaking News - (weather Update)। दक्षिण पश्चिम मानसून के झारखंड में 5 जून तक दस्तक देने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने मानसून के अगले तीन से चार दिनों में पश्चिम बंगाल में छा जाने की उम्मीद व्यक्त की है। उसके बाद यह झारखंड में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद ये देशभर के बाकि जिलों में मानसून दस्तक देने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
केरल में इस दिन दी देगा मानसून दस्तक-
केरल में आमतौर पर मानसून (Kerala Monsoon) एक जून को दस्तक दे देता है हालांकि इस साल यह करीब 12 दिन पहले ही वहां पहुंच चुका है। ठीक तरह 5 जून के आसपास मानसून कर्नाटक और आंध्र प्रदेश पहुंचता है लेकिन वहां भी समय से पहले यानी 26 मई को ही मानसून ने दस्तक दे दी है।
तेलंगाना में इस दिन होगी मानसून की शुरुआत-
तेलंगाना में भी 26 मई को दस्तक देने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Update) अब पूरे राज्य में छा गया है। यहां अमूमन हर साल 10 जून के आसपास मानसून दस्तक देता है लेकिन इस साल 15 दिन पहले ही मानसून पहुंच चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 28 और 29 मई को महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के सभी हिस्सों, आंध्र प्रदेश के भी शेष सभी हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा (Odisha Weather Update) के कुछ हिस्सों तथा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के बाकि हिस्सों में भी आगे बढ़ चुका है।
पूर्वोत्तर राज्यों में ये हैं मौसम का हाल-
पूर्वोत्तर के भी सात राज्यों में जून के पहले सप्ताह में झूमकर बरसने वाला मानसून (Monsoon Update) समय से एक सप्ताह पहले ही पहुंच चुका है। वहां के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड में पिछले एक सप्ताह से मूसलाधार बारिश हो रही है।
गुरुवार की शाम यानी 29 मई तक सिक्किम के पूरे इलाके को भी मानसून (Monsoon weather) ने कवर कर लिया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाकों दार्जीलिंग में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। जल्द ही यहां पर मानसूनी बारिश की शुरुआत होने वाली है।
अगले 24 घंटों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
मौसम विभाग (weather Update) ने पुर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने भारी निम्न दबाव के कारण तटवर्ती कुछ राज्यों खासकर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का पुर्वानुमान लगाया जा रहा है।
यूपी-बिहार में इस दिन दस्तक देगा मानसून-
अभी मानसूनी रेखा बिहार के प्रवेश द्वार पर सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमा पर जा पहुंची है। IMD द्वारा जारी ककी गई जानकारी के मुताबिक मानसून आगे बढ़ने की वजह से परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली है। इस वजह से एक-दो दिन के अंदर यह बिहार में भी दस्तक दे सकता है।
जबकि बिहार में मानसून (Bihar Monsoon) के प्रवेश करने का निर्धारित समय 10 से 12 जून है। 15 जून तक यह आगे बढ़ते हुए अमूमन पटना और रांची तक पहुंचते हुए करीब आधा बिहार और झारखंड को कवर कर लेता है और करीब 20 जून के आसपास मानसून यूपी की पूर्वी सीमा, उत्तराखंड और गुजरात में भी प्रवेश कर जाता है।
इस दिन होगी मानसूनी बारिश की शुरुआत-
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हर साल 15 जून के आसपास मानसून मध्य प्रदेश (MP Monsoon) और छत्तीसगढ़ में भी प्रवेश कर जाता है हालांकि इस साल मानसून छत्तीसगढ़ में दस्तक दे चुका है।
पश्चिमी यूपी (UP Mausam Update), हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में यह 25 जून और 30 जून के आसपास राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब (punjab Mausam) तक पहुंचता है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस वजह से उम्मीद लगाई जा रही है कि देश के बाकी हिस्सों में भी समय से पहले मानसून दस्तक दे सकता है।
