Monsoon 2025 Update : मॉनसून को लेकर IMD ने जारी किया अपडेट, इस दिन शुरू होगी बारिश

HR Breaking News - (Latest Update on Mansoon)। मॉनसून को लेकर आईएमडी का बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार 25 मई तक मॉनसून केरल (Keral weather update) पहुंच सकता है। इससे पहले आईएमडी ने इसके 27 मई तक केरल पहुंचने की संभावना जताई थी।
इसके बाद से देशभर के अन्य शहरों में भी मानसून दस्तक देने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मॉनसून (Mansoon ka update) को लेकर जारी आईएमडी के अपडेट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।
इस दिन केरल पहुंचेगा मानसून-
देश में गर्मी के बीच लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसे में अब हर किसी को मॉनसून (Mansoon Update) का इंतजार समाप्त होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई तक मॉनसून के केरल पहुंचने का इंतजार है।
IMD ने जारी किया अलर्ट-
इससे पहले मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 27 मई तक मॉनसून के केरल पहुंचने तक पुर्वानुमान जताया था। आईएमडी (IMD Rain Alert) ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि मॉनसून अगले 4-5 दिनों में केरल पहुंच सकता है। मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की उम्मीद लगाई जा रही है। अगले 3 दिनों मे पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम (Sikkim Ka Mausam) में गरज और बिजली के साथ बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बाकि राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
मसैयम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 और 24 मई को हिमाचल प्रदेश, (Himachal pardesh weather) 21 से 26 मई तक उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ तेज हवा चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
20 से 26 मई दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और राजस्थान (Rajasthan ka mausam) में बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। 23 और 24 मई उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी ने बताया कि अगले 4-5 दिनों में केरल (Keral weather Update) में मॉनसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम-
इधर गर्मी की वजह से दिल्ली (Delhi ka mausam) में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मंगलवार को दिल्ली में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा था।
हालांकि इसका अहसास 50 डिग्री सेल्सियस (Delhi Weather Update) वाला था। हवा में नमी की मात्रा बढ़ जाने से गर्मी का अहसास सामान्य से ज्यादा होने लगा। जब भी हवा में नमी की मात्रा बढ़ती है तो उससे उमस और बढ़ जाती है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने जानकारी दी कि आज यानी 21 मई के दिल्ली का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस अवधि के दौरान 67 से लेकर 43 प्रतिशत के बीच नमी (Delhi Ka mausam) रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
हालांकि 22 मई से दिल्ली के तापमान में गिरावट आ सकती है। पिछले कुछ दिनों से हीट इंडेक्स लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ऐसा बना हुआ है।
मुंबई में शुरू हुआ प्री मॉनसून का दौरान-
मुंबई में मंगलवार को तेज बारिश (Rain In Mumbai) होने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 24 मई के बीच महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण, मुंबई और दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र (Maharashtra weather Update) के कई हिस्सों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।