home page

Monsoon 2025 Update : किस राज्य में कब दस्तक देगा मानसून, IMD ने जारी की लिस्ट

Monsoon Update : उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है। कई क्षेत्रों में तो लू के थप्पेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देने वाला है। आईये जानत हैं किस राज्य में कब आएगा मानसून - 
 | 
Monsoon 2025 Update : किस राज्य में कब दस्तक देगा मानसून, IMD ने जारी की लिस्ट 

HR Breaking News - (Monsoon 2025 Update)। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD के अनुसार इस बार मॉनसून समय से पहले दस्तक देगा। बता दें कि ऐसा 16 साल बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब मॉनसून 1 जून के बजाय 27 मई को केरल एंट्री करने वाला है। 
 
IMD ने मानसून की लेटेस्ट रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य से बेहतर रहने वाला है यानी देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जो कि कृषि और जल संसाधनों के लिहाज से बेहद अहम है। इसके साथ ही भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। 

कहां पहुंचा मानसून - 

मौसम विभाग (weather update) के अनुसार मॉनसून 13 मई को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में दस्तक दे चुका है। इसके बाद यह धीरे-धीरे दक्षिण भारत की तरफ बढ़ रहा है। मॉनसून (Monsoon Update) की गति सामान्य से तेज है और इसके चलते केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में जल्द ही बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। 

जानिये किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून - 


अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह    13 मई 2025
केरल    27 मई 2025
कर्नाटक    1-2 जून 2025
तमिलनाडु    3-5 जून 2025
आंध्र प्रदेश    30 मई - 1 जून 2025
तेलंगाना    4-6 जून 2025
महाराष्ट्र    7-10 जून 2025
गोवा    5-7 जून 2025
गुजरात    15 जून 2025
मध्य प्रदेश    15-18 जून 2025
छत्तीसगढ़    12-15 जून 2025
ओडिशा    10-12 जून 2025
पश्चिम बंगाल    12-14 जून 2025
झारखंड    14-16 जून 2025
बिहार    15-17 जून 2025
उत्तर प्रदेश    18-20 जून 2025
दिल्ली    25-27 जून 2025
हरियाणा    26-28 जून 2025
पंजाब    27-29 जून 2025
राजस्थान    20-25 जून 2025
हिमाचल प्रदेश    28-30 जून 2025
उत्तराखंड    26-28 जून 2025
जम्मू और कश्मीर    30 जून - 2 जुलाई 2025
सिक्किम    10-12 जून 2025
असम    10-12 जून 2025
मेघालय    11-13 जून 2025
मणिपुर    12-14 जून 2025
मिज़ोरम    13-15 जून 2025
त्रिपुरा    14-16 जून 2025
नागालैंड    13-15 जून 2025

मौसम विज्ञानिकों ने दी बड़ी जानकारी - 

मौसम (IMD Rain Alert) विज्ञानिकों के अनुसार इस बार मॉनसून की शुरुआत समय से पहले होगी और यह जून से सितंबर तक देशभर में सामान्य से अधिक बारिश होगी। एल-नीनो प्रभाव कम होने से बारिश की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना है, जबकि कुछ उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश थोड़ी कम हो सकती है।

किसानों को मिलेगी राहत -


मानसून (Monsoon Update) के आने से सबसे ज्यादा फायदा तो किसानों को होता है। दरअसल, खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई हो चुकी है और इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है। ऐसे में समय से पहले मानसून (monsoon 2025) के आने से बारिश का दौर शुरू होगा और गर्मी और लू से राहत मिलेगी।  खासकर धान, मक्का, सोयाबीन और गन्ने जैसी फसलों के लिए यह बेहतरीन खबर है. साथ ही बांधों और जलाशयों का स्तर भी बेहतर रहेगा।


IMD ने दी सलाह - 

मौसम विभाग (weather Update) के अनुसोर इस बार मानसून सीजन में भारी बारिश हो सकती है।  लेकिन कुछ क्षेत्रों में अति भारी बारिश और बाढ़ का खतरा भी है। IMD ने इसको को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।