monsoon : मानूसन की चपेट में यूपी के 22 जिले, कल इन इलाकों में होगी भारी वर्षा
UP ka mausam : उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। अब प्रदेश के 22 जिले पूरी तरह से मानसूनी चादर में लिपटे हैं। कल उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) के कई इलाकों में भारी बारिश होगी, जिसके बाद तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
HR Breaking News - (UP rain alert)। उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश हो चुकी है तो कई इलाकों में अब भी यह सिलसिला जारी है। अब यूपी के 22 जिले और मानसून (monsoon update) की चपेट में हैं, जहां कल फिर मूसलाधार बारिश होगी। मौसम का मिजाज उत्तर प्रदेश में अब पूरी तरह से बदल गया है। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण उत्तर प्रदेश (UP weather tomorrow) के कई जिलों में अधिकतम तापमान भी अब गिर गया है।
कई जगह पर वज्रपात की भी संभावना-
जुलाई महीने का अंत और अगस्त महीने की शुरुआत उत्तर प्रदेश (UP rain alert) में बरसात के साथ होगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने भी कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट (IMD rain alert) जारी किया है। 1 अगस्त को ही मूसलाधार बारिश का अलर्ट विभाग की ओर से जारी किया गया है। इससे उत्तर प्रदेश (UP kal ka mausam) के कई इलाकों में जलभराव होने से जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है। बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में वज्रपात हो सकता है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी यूपी में तगड़ी बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के मथुरा, आगरा, बरेली, पिलीभीत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ (meerut ka mausam) , गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़ और संभल जिलों में भारी बारिश (rain alert in UP) की संभावना है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश (UP news) के पूर्वी इलाके के जिलों में बिजली गिरने की संभावना है। बाराबंकी, आजमगढ़, लखनऊ, अयोध्या (ayodhya ka mausam) , हरदोई और सीतापुर में भी भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील-
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP weather 31 july) में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बारिश के दौरान बिजली गिरने की संभावना तो है ही, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों को इस दौरान किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।
अब उत्तर प्रदेश (UP weather 1 august) में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही हैं, इसलिए लोगों को IMD के अपडेट्स और मौसम अलर्ट्स चेक कर लेने चाहिए ताकि पहले ही बचाव की तैयारी की जा सके।
