Monsoon Alert : दिल्ली NCR में बारिश का यलो अलर्ट, UP-बिहार में भी होगी झमाझम, जानिए कहां कब होगी बरसात
Monsoon Alert : देश में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस बार देश में मानसून का आगमन अपने तय समय से काफी पहले ही हो गया है। ऐसे में देश के कई हिस्सों में तो मानसून के चलते बारिश हो रही है। वहीं, देश के कई क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां प्री मानसून गतिविधियों के चलते बारिश हो रही है। ऐसे में देश के कई शहरों में लोगों को प्रतिदिन बारिश देखने को मिल रही है।
HR Breaking News (Monsoon Alert) वर्तमान में हर रोज पूरे देश में मौसम करवट ले रहा है। कई राज्यों में मानसून ने प्रवेश ले लिया है। इससे कई शहरों में भारी बारिश देखने को मिल रही है।
इससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में तो मौसम की परिस्थिति काफी खराब है। मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, इंफाल घाटी व आसपास के इलाकों में भयंकर बारिश हुई है।
इससे बाढ़ आ गई है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस दौरान भारतीय मौसम विभाग (Monsoon Alert) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आने वाले दो दिनों तक और इन राज्यों में भयंकर बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में यहां के लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
यहां समय से पहले आ गया मानसून
देश में इन दिनों ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश हो रही है। असम व महाराष्ट्र में तो इस बार मानसून (Monsoon Update) की दस्तक अपने तय समय से पहले ही हो चुकी है। देश के पूर्वोतर राज्यों में भी इन दिनों झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है। देश के मणिपुर, असम, सिक्किम के साथ-साथ नॉर्थ-ईस्ट के कई क्षेत्रों में फिलहाल बाढ़ आई हुई है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
आईएमडी (IMD Rain Update) की ओर से बताया गया है कि पूर्वोत्तर राज्यों में अभी बारिश का यह दौर थमने वाला नहीं है। इसके साथ ही कुछ टाइम बाद मानसून का प्रभाव पूरे देश में देखने को मिलेगा।
वहीं, वर्तमान समय को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आगामी दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी होगी बारिश
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार मणिपुर के इंफाल घाटी व उसके आसपास की जगहों पर अभी काफी तेज बारिश (Rain Alert) के चलते बाढ़ आ गई है। ऐसे में लोगों को भयंकर बारिश का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान वहां पर फंसे पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए बचाव दल काम में लगा हुआ है। इसके अलावा इस दौरान यहां पर अगले दो दिनों तक काफी तेज बारिश होने के पूर्वानुमान के चलते आईएमडी की ओर से अलर्ट (IMD Alert) जारी किया गया है। इसके अलावा देश के बाकी राज्यों में भी मानसून धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।
जानें राजधानी में आज के मौसम का हाल
देश के बाकी हिस्सों की तरह ही राजधानी में भी मौसम (delhi Monsoon update) लगातार करवट ले रहा है। वहीं, दिल्ली में आज के मौसम की बात करें तो आज राजधानी में दिनभर बादल छाए रहेंगे।
इसके अलावा दिल्ली में आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। राजधानी दिल्ली में आज बारिश के अनुमान के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं इस दौरान दिल्ली में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। विभाग के अनुसार 6 जून तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
इन राज्यों में 7 जून तक बारिश ही संभावना
भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार है।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में कुछ हिस्सों में 4 जून से 7 जून तक बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा इस दौरान यहां पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
उतराखंड में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तराखंड में भी 6 जून तक बारिश होने के आसार हैं। विभाग की ओर से इस दौरान यहां के लिए तेज बिजली चमकने व बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
