home page

Monsoon Latest Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, दिल्ली NCR में इस दिन से होगी तगड़ी बारिश

Monsoon Latest Update :पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम  में  परिवर्तन हो रहा है। देश के विभिन्न शहरों में मानसून की बारिश हो रही है तो वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में प्री मानसून गतिविधियों के चलते मौसम काफी बदला-बदला सा है। देश की राजधानी दिल्ली में इस महीने में गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया है। ऐसे में अब राजधानी दिल्ली, एनसीआर व उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिलेने वाली है।

 | 
Monsoon Latest Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, दिल्ली NCR में इस दिन से होगी तगड़ी बारिश

HR Breaking News (Monsoon Latest Update) कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली व एनसीआर में मौसम दोबारा करवट ले रहा है। भारत मौसम विभाग की ओर से आज जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार जल्द ही राजधानी दिल्ली में जबरदस्त बारिश होने वाली है।

 

 

ऐसे में दिल्ली के लोगों को पिछले काफी दिनों से जो गर्मी झेलनी पड़ रही है, उससे राहत मिलेगी। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके क्षेत्र में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़े हमारी पूरी खबर।

 


भयंकर गर्मी का करना पड़ा सामना


अगर हम इस वर्ष अब तक पड़ी गर्मी की बात करें तो उत्तर भारत में जून के पहले हफ्ते में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

 

वहीं, उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के कई हिस्सों में 8 व 9 जून को लू (Monsoon Latest Update) भी चली थी। ऐसे में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था और उन्हें भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा था।  

26 मई को हुई थी मानसून की एंट्री


देश में इस बार मानसून की एंट्री तय समय से पहले ही हो गई थी। केरल में जहां मानूसन की दस्तक 23 मई को हुई थी। वहीं, महाराष्ट्र में मानसून (Monsoon Latest Update) की एंट्री 26 मई को हो गई थी। पिछले कुछ समय में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में तेज बारिश हुई है।

ऐसे में वहां के लोगों को गर्मी से निजात मिली हुई है। वहीं, अब उत्तर भारत के लोगों को भी बेसब्री से मानसून का इंतजार है। इस बीच भारत मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी दिल्ली में मानसून की पहली बारिश कब होगी। 

दो तीन दिन में मानसून देगा दस्तक
 

भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 2-3 दिनों में राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक (Monsoon Latest Update) हो सकती है। विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत में जल्द ही बारिश की शुरुआत हो जाएगी।

विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होने पर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 20 से 25 जून के मध्य उत्तर भारत में अच्छी बारिश हो सकती है। 

जानें सामान्यत कब उत्तर भारत में पहुंचता है मानसून 
 

भारत मौसम विभाग के अनुसार प्रत्येक साल उत्तर भारत में मानूसन की एंट्री 30 जून के आसपास होती है। हालांकि इस बार लोगों को उम्मीद है कि इस बार उत्तर भारत के इन राज्यों में मानसून (Monsoon Latest Update) की एंट्री जल्दी हो जाएगी। वर्तमानम में देश के बाकी भागों में भी मानसून तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

ऐसे में इस बार मानूसन का असर उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा। वहीं, इस दौरान यहां के कई इलाको में प्री मानसून का असर भी देखने को मिल रहा है।  ऐसे में जल्द ही इन क्षेसों में मौसम करवट लेगा और यहां भी मानसून का दौर चालू हो जाएगा।

तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून
 

भारत मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी व गुजरात की ओर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके चलते 16 से 18 जून के बीच मानसून (Monsoon Latest Update) तेज गति से आगे बढ़ सकता है। यही वजह है कि अब दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में आने वाले कुछ दिनों में जबरदस्त बारिश हो सकती है।

इस बीच दिल्ली वालों को अभी 2-3 दिन ओर बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके बाद राजधानी में मानसून की बारिश शुरू होने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम भी काफी अच्छा बना रहेगा।