home page

Monsoon Rain Alert : पूरे देश के लिए मौसम विभाग का विस्तृत अलर्ट, जानिए किस राज्य में कब होगी बारिश

Monsoon Rain : देश में इस बार मानसून सामान्य से 5% ज्यादा बरस चुका है। इस बार मानसून की 389.1 एमएम बारिश हुई है, जबकि आमतौर पर इस समय तक 370.9 एमएम बारिश होती है। देश में दो राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश (heavy rain alert) हुई है, जबकि 6 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। देश के 21 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है। 7 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। 

 | 
Monsoon Rain Alert : पूरे देश के लिए मौसम विभाग का विस्तृत अलर्ट, जानिए किस राज्य में कब होगी बारिश

HR Breaking News (IMD Monsoon rain alert) देश में इस बार मानसून लगातार बरस रहा है। मौसम विभाग की ओर से 6 से 7 दिनों के लिए विस्तृत अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 6 से 7 दिन में केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

 

 

25 जुलाई को कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश (Heavy to heavy rain alert) होने की संभावना है। इसी दौरान गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 28 जुलाई तक पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम 


पिछले 24 घंटे में देश के कई इलाकों में 210 MM से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इतनी बारिश अत्यधिक भारी बारिश (rain alert) की श्रेणी में आती है। कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में 7 से 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज (rain record) की गई है। केरल, कर्नाटक, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, उड़ीसा, पंजाब, जम्मू कश्मीर में 7 से 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए अलर्ट 


मौसम विभाग की ओर से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए 7 दिन का अलर्ट (Seven day rain alert) जारी किया गया है। अगले 5 दिन 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की हवा के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है।

केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है। तेलंगाना में 27 जुलाई तक बारिश होने का अलर्ट है तो आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल में 29 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है। 

पश्चिम भारत के लिए मौसम का अलर्ट 


मौसम विभाग की ओर से पश्चिम भारत के लिए भी अलग-अलग स्थान पर अत्यधिक भारी बारिश (monsoon rain alert) का अलर्ट जारी किया गया है। गोवा, महाराष्ट्र में 29 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

26 जुलाई को मराठवाड़ा में बारिश की संभावना है। गुजरात में 29 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है। 27 और 28 जुलाई को गुजरात में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले 5 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश पूरे पश्चिम भारत में होगी। 

पूर्व और मध्य भारत के लिए 


उड़ीसा में 25 जुलाई को अलग-अलग स्थान पर अत्यधिक भारी बारिश (barish ka alert) की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा में 28 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में 28 जुलाई तक बहुत भारी बारिश हो सकती है।

सिक्किम में अलग-अलग हिस्सों में 27 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में 26 से 28 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज बारिश होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में पूर्व हिस्से में 25 से 28 जुलाई तक बारिश हो सकती है।

झारखंड में 27 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है तो छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में 26 जुलाई तक तेज बारिश का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल में 25 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है।

आने वाले 7 दिन में पूर्व और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्य बारिश होने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना है। 

उत्तर पश्चिम भारत के लिए अलर्ट 


उत्तर पश्चिम भारत में जम्मू कश्मीर के लिए 27 से 29 जुलाई तक बारिश का अलर्ट (Heavy rain alert) जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी 27 से 29 जुलाई तक तेज बारिश हो सकती है। जबकि उत्तराखंड में 25 से 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। पंजाब हरियाणा में 24 और 28 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 से 29 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 से 28 जुलाई तक तेज बारिश का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में 27 से 29 जुलाई और पूर्व राजस्थान में 26 से 29 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर और राजस्थान में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अगले 7 दिन में अधिकतर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर पूर्व भारत में भी अगले 7 दिन के लिए हल्की से म्ध्यम बारिश होने का अलर्ट है।