home page

Monsoon Rain Alert : 17 राज्यों में मॉनसून की एंट्री, अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert : देश के आधे से ज्यादा राज्यों में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। वहीं, कई क्षेत्रों में उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट जारी किया है। IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है। आईये जानते हैं - 

 | 
Monsoon Rain Alert : 17 राज्यों में मॉनसून की एंट्री, अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

HR Breaking News - (Monsoon 2025)। देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बता दें कि देश के लगभग 17 राज्यों को मानसून ने कवर कर लिया है। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून के दस्तक देने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला चल रहा है। दूसरी तरफ उत्तर पश्चिमी भागों में भी मानसून पूर्व बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। 

राजस्थान में भी मौसम (Rajasthan weather) सुहावना हो गया है और मानसून पूर्व बारिश का दौर एक्टिव हो गया है इस कारण दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। IMD ने भी अगले 4 दिन प्रदेश में अंधड़ और बरसात होने की संभावना जताई है। 

महाराष्ट्र- गुजरात से पूर्वोत्तर में बदलेगा मौसम - 

दक्षिण पश्चिमी मानसून (monsoon update) महाराष्ट्र और गुजरात में एंट्री देने के बाद देश के पूर्वोत्तर राज्यों की ओर बढ़ रहा है। पूर्वोत्तर के 17 राज्यों में मानसून एक्टिव है और मौसम विभाग ने कई शहरों में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की  है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान, असम, अरूणाचल प्रदेश में मध्यम से जोरदार बरसात हुई है।

तमिलनाडु, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा का कुछ भाग, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, हरियाणा (Haryana Mausam Update), पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश होने के समाचार हैं। हिमाचल, उत्तराखंड, गुजरात के पूर्वी इलाके, बिहार, झारखंड, और लक्षद्वीप में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश का दौर सक्रिय रहा।

12 जून को इस राज्य में पहुंचेगा मानसून - 

IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश (MP Mausam Update ) में अनुकूल परिस्थितियां बनने पर आगामी 10 से 12 जून तक दक्षिण पश्चिमी मानसून दस्तक दे सकता है। सामान्यतया मध्य प्रदेश में 15 जून तक ही मानसून की एंट्री होती है। लेकिन महाराष्ट में इस बार तय समय से पहले मानसून ने आया है। ऐसे में इस हफ्ते विंड पैटर्न में बदलाव होने पर मानसूनी मेघ मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ने की संभावना है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम - 

राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री में अभी समय लगेगा। IMD ने इस बार प्रदेश में मानसून की एंट्री तय समय के आसपास या कुछ दिन पहले होने की भविष्यवाणी की है। राजस्थान में मानसून (Rajasthan monsoon) 25 जून के आसपास आता है। वहीं, मानसून की एंट्री से पहले प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी इलाकों में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्री मानसून गतिविधियां भी तेज हो चली हैं। माना जा रहा है कि आगामी 4 दिनों तक प्रदेश के कई शहरों में मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम बरसात होने की आशंका है।