home page

uttar pradesh ka mausam : फिर अपनी रंगत में लौटेगा मॉनसून, IMD ने बताया- यूपी के इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

uttar pradesh mausam :उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर वेदर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में वेदर कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं, मौसम विभाग की ओर से क्या चेतावनी दी गई है। 

 | 
uttar pradesh ka mausam : फिर अपनी रंगत में लौटेगा मॉनसून, IMD ने बताया- यूपी के इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

HR Breaking News (UP Ka Mausam) उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मानसून में प्रदेश में अब तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

 

अभी कुछ जिलों में मानसून शांत है, परंतु, आने वाले दिनों में फिर से मानसून (Monsoon UP) का तांडव देखने को मिलेगा। इसको लेकर वेदर अलर्ट जारी किया गया है। 

 

 

पिछले 24 घंटे में कम हुई बारिश


उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मानसून की बारिश (Monsoon ki barish) पहले से काफी कम हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के बादल शांत रहे हैं। प्रदेश के बहुत सारे जिलों में आसमान साफ होने के साथ धूप भी खिली है।

 

मौसम विभाग की ओर से अलर्ट (weather alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मानसून अपनी रंगत में लौट आएगा। प्रदेश के 45 जिलों में वेदर अलर्ट जारी किया गया है। 

इन जिलों में होगी बहुत भारी बारिश


उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए बहुत भारी बारिश का अलर्ट (heavy rain alert) जारी किया गया है। इनमें बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उतपन्न हो सकती है।

इसमें मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मुरादाबाद आदि जिले शामिल हैं। इन जिलों के आसपास भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। 

बिजली गिरने की भी आशंका


उत्तर प्रदेश के बहुत सारे जिलों में बारिश का भी अलर्ट (rain alert UP) जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती,  मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा आदि जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।  

कैसा चल रहा है उत्तर प्रदेश का मौसम


रविवार को प्रदेश की राजधानी सहित आसपास के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट (rain alert in UP) जारी किया जा रहा है। राजधानी में शनिवार को सुबह से मौसम आसमान साफ रहा। इसके बाद रिववार को झमाझम बारिश देखने को मिली है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश में बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ


मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह का मानना है कि रविवार को उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश (UP me kal ka mausam) अलग अलग स्थानों पर होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड से लगते तराई वाले इलाकों में तेज बारिश का अनुमान है।