Monsoon Update : राजस्थान में इस दिन दस्तक देगा मानसून, 115% प्रतिशत होगी बारिश
HR Breaking News - (Monsoon 2025)। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदलने वाला है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब जल्द ही राजस्थान में बारिश शुरू होने वाली है। राजस्थान में मानसून के आने से पहले प्री मानसून की बारिश चल रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान की तरफ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि बांसवाड़ा जिले के रास्ते रास्थान के भीतर 20 जून तक मानसून एंट्री करेगा।
मध्य प्रदेश में इस दिन आएगा मानसून -
IMD के अनुसार, 4 जून तक मानसून की बात करें तो अभी यह महाराष्ट्र के आधे से ज्यादा हिस्से को कवर कर लिया है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट (IMD) की मुताबिक, 15 जून तक मध्य प्रदेश में मानसून (mp monsoon update) पहुंच जाएगा।
5 दिन बाद यहां पहुंचेगा मानसून -
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ताजा जानकारी के लिए अनुसार अभी मानसून सुस्त पड़ चुका है। लेकिन मध्यम प्रदेश में मानसून की एंट्री होने के बाद एक बार फिर से इसकी रफ्तार तेज हो जाएगा। और 5 दिन में ही 20 जून तक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में जा पहुंचेगा। वहीं, 25 जून तक उदयपुर और कोटा में भी मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। 30 जून तक मानसून जोधपुर, जयपुर और अजमेर में दस्तक देगा।
5 जुलाई तक कहां पहुंचेगा मानसून -
IMD के रिपोर्ट के मुताबिक, 5 जुलाई तक मानसून (monsoon update) जैसलमेर, बीकानेर और झुनझुनू को पार करते हुए पाकिस्तान की तरफ बढ़ जाएगा। संभावना है कि 8 जुलाई तक मानसून पूरी तरह से राजस्थान (Rajasthan Monsoon Update) को कवर कर लेगा और झमाझम बरसात शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने इस बार जोरदार बारिश की संभावना जताई है।
115 प्रतिशत होगी बारिश -
मौसम विभाग (Weather Update) अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून एक प्रमुख मौसमी प्रणाली है, जो भारतीय उपमहाद्वीप में जून से सितंबर के बीच जोरदार बरसात लाता है। देश की कृषि, जल संसाधन और अर्थव्यवस्था में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी की है इस बार राजस्थान के भीतर औसत से ज्यादा 115 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।
