home page

monsoon weather 2025 : मॉनसून ने दे दी दस्तक, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

Monsoon 2025 Update : देश के अधिकांश राज्यों में इस समय भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट जारी किया है। IMD के मुताबिक जल्द ही मानसून की पहली बारिश की शुरू होने वाली है। आईये जानते हैं कहां तक पहुंचा मानसून -

 | 
monsoon weather 2025 : मॉनसून ने दे दी दस्तक, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

HR Breaking News - (IMD Rain Alert)। देशभर में भयंकर गर्मी पड़ रही है पिछले कई दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। दिन ही नहीं रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इसी बीच सभी को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में मौसम विभाग ने मानसून (monsoon update) को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। 


IMD का कहना है कि  जल्द ही केरल में मानसून दस्तक देने वाला है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस सप्ताह केरल से लेकर जम्मू और कश्मीर तक झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि, उत्तर पश्चिम भारत में 3 दिनों के बाद एक बार फिर गर्मी का एहसास हो सकता है।

28 मई तक यहां होगी बारिश - 

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने अपडेट जारी किया है कि 23 मई से 28 मई के बीच उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

इस दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा (punjab haryana mausam), चंडीगढ़, राजस्थान में भी हल्की व मध्यम बरसात होने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश में 23 और 24 मई को बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इधर, उत्तराखंड में 23 और 24 मई को मूसालाधार बरसात हो सकती है।

इन राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग (weather update) ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 23 मई से 26 मई के बीच पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार में बिजली और गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश 23 से 25 मई के बीच पूर्वी हवाएं 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ में 23 और 24 मई, ओडिशा में 27 और 28 मई तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 

7 दिनों तक होगी बारिश - 

IMD के अनुसार कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 28 मई तक लगातार तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। गुजरात में 28 मई तक और मराठवाड़ा में 23 मई में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। IMD ने पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक बरसात की भविष्यवाणी की है। मध्य भारत में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान (Tempreature update) में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। हालांकि, इसके बाद आगमी दिनों में एक बार फिर से तापमान में बढ़ौतरी होगी। 

दक्षिण भारतीय राज्य केरल (Kerala weather), कर्नाटक में 28 मई तक भारी और अति भारी वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचैरी, करईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और तेलंगाना में अगले 5 दिनों के दौरान जोरदार बरिश होने की आशंका है। 


 

News Hub