Monsoon Weather : मॉनसून का बदला ट्रेंड, मौसम विभाग ने बताया इस बार कितनी होगी बारिश
Monsoon Weather - देश के ज्यादातर राज्यों में बीते कई दिनों से मौसम की चाल बिगड़ी हुई है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्यों में बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। IMD ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस बार मानसून के आने पर कितनी बारिश होगी और मानसून कब लौटेगा। चलिए जानते हैं -

HR Breaking News - (Monsoon 2025 Update)। देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में सभी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने हाल ही में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD में जानकारी देते हुए बताया है कि जून में आने वाला मानसून इस बार मई महीने में ही दस्तक देने वाला है।
आमतौर पर मानसून (monsoon 2025) जून के पहले सप्ताह से होती है, लेकिन इस साल मौसम विभाग ने पहले आने की भविष्यवाणी की थी। मौसम विज्ञानिकों ने बताया था कि इस साल मानसून 27 मई के आसपास आ सकता है। हालांकि, मौसम विभाग की यह बात सच हुई। संभावना थी कि कल 27 मई को केरल में मानसून आना था लेकिन यह 24 मई को ही आ गया।
ऐसे में सवाल उठता है कि समय से पहले आने वाला मानसून क्या जल्द ही खत्म हो जाएगा? इस साल बारिश कम होगी या यह सामान्य रहेगी? चलिए नीचे खबर में जानते हैं -
इस बार मानसून कब खत्म होगा?
मानसून (monsoon update) की शुरुआत केरल में जब होती है तो यह उत्तर की दिशा में धीरे-धीरे बढ़ता है। जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले सप्ताह तक यह पूरे देश को कवर कर लेता है। अब सवाल उठता है कि क्या इस बार मानसून जल्दी आया है तो जल्द ही खत्म भी हो जाएगा? बता दें कि ऐसा नहीं है कि मानसून अगर जल्दी आता है तो वो जल्दी चला भी जाएगा। मानसून कितने दिनों तक चलेगा, यह अलग-अलग हालातों पर निर्भर है।
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के समुद्र का तापमान, हवा का दबाव और मौसम का पैटर्न तय करता है कि जल्दी आने के बावजूद मानसून कितने दिनों तक टिकेगा या जल्दी खत्म हो जाएगा। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि यदि मानसून (monsoon Update) जल्दी आ जाता है और उसकी रफ्तार बरकरार रहती है तो पूरे देश में सामान्य सा अच्छी बारिश होने की आशंका होती है। यही अहम कारण है कि मानसून का जल्दी आना इस बात का संकेत नहीं होता कि बारिश कम होगी या मानसून जल्दी लौट जाएगा?
मानसून का बदलता ट्रेंड
मौसम विभाग (weather update) की ओर से इस साल 27 मई के करीब मानसून के आने की बात कही गई है। लेकिन यह 24 मई को ही आ गया. मौसम विभाग की भविष्यवाणी लगभग सही साबित हुई है। साल 2009 में भी मौसम विभाग ने जल्दी मानसून के आने कही थी। इसके बाद से पहली बार मानसून समय से पहले आया है।
दिल्ली में बदला मौसम -
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में भी अचानक मौसम में बड़ा बदलाव आया है। बीते दिनों मौसम के हालात बिगड़े, तेज हवाएं चली, मूसलाधार बारिश और वज्रपात भी हुई। ऐसे में राजधानी में अनेकों पेड़ उखड़ गए। खंभे गिर गए। दिल्ली में मात्र एक घंटे में पारा 10 डिग्री तक गिर गया।
हालांकि, इस समय देशभर में हो रही बारिश खेती के लिए अच्छी साबित होगी। अगर बारिश होती रही तो फसलों को पर्याप्त पानी मिलेगा. पैदावार अच्छी होगी। मौसम विभाग ने पहले ही कहा था, साल 2025 के मानसून सीजन में अल नीनो की संभावना नहीं है। यही वजह है कि इस साल बारिश सामान्य से ज्यादा हो सकती है।