sarso ka bhav 12 july 2025 : पिछले 5 साल के हाईलेवल पर पहुंचे सरसों के भाव
Sarso Price Hike : कुछ माह पहले ही नए एमएसपी पर सरसों की खरीद करने के लिए सरकार ने इसमें बढ़ौतरी की थी। उसके बाद से सरसों के रेट हर दिन बढ़ते ही दिखाई दिए हैं। परिणाम यह हुआ कि अलग अलग माह में हुई खरीद के दौरान सरसों के रेट (musturd price 12 july) और बढ़ गए। अब तो ये पिछले 5 साल के हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। खबर में जानिये कहां पर कितने हो गए सरसों के दाम।

HR Breaking News - (sarso rate today)। सरसों के भाव इस साल एमएसपी (sarso MSP) से ऊपर ही रहे हैं। किसानों को लगातार ऊंचे रेट पर सरसों बेचने और अधिक मुनाफा कमाने का मौका मिला है। फिलहाल सरसों के दाम (sarso ka bhav) पिछले 5 साल के सबसे टॉप लेवल पर ट्रेंड कर रहे हैं।
इसका फायदा उन किसानों को सबसे ज्यादा मिल रहा है, जिन्होंने अब तक सरसों को स्टॉक करके रखा हुआ था। चलिये जानते हैं अलग अलग मंडियों (mandi bhav today) में व्यापारिक गतिविधियों के बीच कितने हो गए हैं 1 क्विंटल सरसों के दाम।
इस कारण सातवें आसमान पर पहुंचा भाव-
सरसों के भाव (sarso price today) बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि अब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सरसों खली की मांग बढ़ गई है। यह स्थिति बनने से सरसों की पेराई की मांग भी बढ़ी। इन दोनों कारणों के अलावा किसानों की ओर से सरसों को स्टॉक किया जाना, सरसों की आवक घटना व बाजार पर आपूर्ति का दबाव बढ़ने से सरसों के रेट (sarso ka rate) हाई हुए हैं। इसी कारण से न्यनूतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP) 5950 रुपये प्रति क्विंटल से काफी ऊपर हो गए हैं।
प्रति क्विंटल पर इस तरह से बढ़े सरसों के रेट-
सरसों के भाव की वर्तमान स्थिति को देखें तो इस समय सरसों के भाव (mustard price today) 5 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। प्रति क्विंटल सरसों के भाव में 1100 से लेकर 1510 रुपये तक की बढ़ौतरी तो हाल ही के दिनों में ही देखी जा रही है। आने वाले समय में तो ये और बढ़ सकते हैं। इसके लिए त्योहारी सीजन, सरसों तेल (sarso oil price) की मांग व रेट बढ़ने सहित आयात किए गए महंगे खाद्य तेल जैसे कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं।
हरियाणा में सरसों का भाव -
हरियाणा की सिरसा जिले की ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव (sarso ka aaj ka bhav) 6812 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। हिसार की मंडी में 6608 रुपये क्विंटल, आदमपुर मंडी में सरसों का भाव (sarso rate) 6691 रुपये और रेवाडी मंडी में 6387 रुपये तथा सिरसा मंडी 6798 रुपये क्विंटल सरसों के रेट (haryana sarso price) हो चुके हैं।
राजस्थान में अब इतने हैं सरसों के रेट -
कोटा मंडी में 6766 रुपये, जयपुर में (jaipur sarso price) 6688 रुपये प्रति क्विंटल सरसों का रेट चल रहा है। राजस्थान (sarso price rajasthan) की ही बस्सी मंडी में अब सरसों का रेट (sarso rate today ) 6677 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। जोधपुर मंडी 6795 रुपये, चिडावा मंडी में 6657 रुपये, श्रीगंगानगर में 6874 रुपये व मेड़ता में सरसों का भाव 6511 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है।
महाराष्ट्र, बिहार व मध्य प्रदेश में सरसों के दाम-
महाराष्ट्र की बांद्रा मंडी में फिलहाल सरसों (MP me sarso ka bhav) 7281 रुपये क्विंटल चल रहा है। मुंबई में यह 7414 रुपये प्रति क्विंटल है। दूसरी ओर बिहार में भी सरसों के रेट बढ़े हैं। यहां की समस्तीपुर मंडी में 6428 रुपये प्रति क्विंटल रेट हो गया है। किशनगंज में सरसों का भाव 6618 रुपये व चंपारण में 7098 रुपये सरसों का भाव पहुंच गया है। एमपी में बैतूल मंडी में सरसों का रेट 6410 रुपये हो गया है।
यूपी में सरसों का ताजा भाव -
उत्तर प्रदेश की इटावा में सरसों का भाव (musturd Price in UP) 6655 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। वहीं मेरठ मंडी (UP mandi bhav) में यह 6458 रुपये क्विंटल हो गया है। मौदाहा मंडी में (UP sarso price) 6857 रुपये, मैनपुरी में 6768 रुपये प्रति क्विंटल सरसों हो चुकी है। बरेली में 6663 रुपये प्रति क्विंटल, ललितपुर में 6634 रुपये व ग्वालियर में 6721 रुपये क्विंटल सरसों हो गई है।
ऑनलाइन भी जान सकते हैं सरसों के भाव-
किसानों को सरसों के अपडेट भाव (sarso update price) पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इसके लिए वे ऑनलाइन भी अपने जिले व नजदीकी मंडी का सरसों रेट (sarso latest rate) जान सकते हैं। इसके बाद ही किसानों को अपने विवेक अनुसार सरसों की खरीद फरोख्त का निर्णय लेना चाहिए।