home page

sarso ka bhav : एकदम से उछले सरसों के भाव, इस राज्य में बिक रही सबसे महंगी

sarso price hike : इस समय एक ओर जहां गेहूं के रेट आसमान छू रहे हैं, वहीं सरसों के दाम भी रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। हालांकि सरसों के रेट (mustard price) में पिछले कई दिनों से  लगातार उछाल देखा जा रहा है, लेकि अब सरसों के रेट एकदम से बढ़ने के कारण लोगों की जेब पर भी इसका असर पड़ रहा है। बुधवार को भी सरसों के दामों में बंपर तेजी देखने को मिली है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन से राज्य में सरसों सबसे महंगे रेट (sarso price update) पर बिक रही है। 

 | 
sarso ka bhav : एकदम से उछले सरसों के भाव, इस राज्य में बिक रही सबसे महंगी

Hr Breaking News (sarso ka bhav today) : पिछले तीन-चार माह से सरसों के रेट में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। अगर फिलहाल के रेट के बारे में बात करें तो  इस समय सरसों के रेट (mustard price) इसके न्यूनतम समर्थन मूल्य  से काफी ऊपर चल रहा है। माना जा रहा है कि फिलहाल मार्केट में सरसों की मांग काफी ज्यादा बढ़ रही है लेकिन सप्लाई कम होने की वजह से सरसों के रेट (sarso ka taja bhav) में उछाल आ रहा है। फिलहाल सरसों के दाम नीचे आने की संभावना नहीं है। खबर में जानिये अलग-अलग राज्यों की मंडियों  में सरसों किस भाव मिल रही है। 

 

ये भी जानें : गेहूं आटे के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, सातवें आसामान में जा पहुंचे रेट

एमएसपी से काफी ऊपर पहुंचा सरसों का रेट (sarso ka rate)

 

अगर अब मंडियों में सरसों के भाव  के बारे में बात करें तो वो MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य (mustard minimum support price) 5650 रुपये प्रति क्विंटल से भी ज्यादा है। सरसों को रबी सीजन की प्रमुख तिलहन फसलों में से एक है। यह किसानों की आय की प्रमुख फसल है। कुछ राज्यों में किसानों को एमएसपी (sarso ka aaj ka bhav) के आसपास ही सरसों को बेचना पड़ रहा है। 

 

अब इतने पहुंचे सरसों के प्रति क्विंटल के दाम

 

राजस्थान में तो सरसों के रेट 6450 रुपये (sarso price in rajasthan) प्रति क्विंटल से भी ज्यादा हो गए हैं, वहीं यूपी में भी काफी तेज है। बता दें कि देश का सबसे बड़ा सरसों उत्पादक राज्य राजस्थान ही है और यहां पर सरसों के इतने दाम होना सबसे ज्यादा चिंताजनक है। अगर प्रमुख सरसों उत्पादक राज्य में ही इतने रेट हैं तो बाकी में क्या होगा। 
केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आंकडों के अनुसार राजस्थान में सरसों का दाम 6485 रुपये प्रति क्विंटल तक है। राजस्थान के अलावा भी हरियाणा और मध्य प्रदेश (sarso price in MP) में सरसों का बंपर उत्पादन किया जाता है।  केंद्र सरकार ने वर्तमान सीजन के लिए सरसों का एमएसपी (Musturd MSP) को 5650 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। हालांकि नई फसल के लिए 300 रुपये की एमएसपी में सरकार की ओर से बढ़ोतरी की गई है।

ये भी जानें : SBI, PNB, HDFC और ICICI बैंक ग्राहकों को अब इतना रखना होगा मिनिमम बैलेंस, जान लें नियम

जानिये सरसों के रेट में तेजी आने का कारण

 

सर्दियों के मौसम में खाद्य तेलों (edible oils  price )की मांग व रेट पर आमतौर पर बढ़ जाते हैं। इसका असर सरसों तेल (sarso tel ka rate) पर पड़ता है और यह महंगा हो जाता है। इस कारण को सरसों में भी बढ़ोतरी की वजह माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में सरसों के रेट (sarso ke rate bdhne ka karn) में 10 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिला है।
 कहा जा रहा है कि किसानों और हॉलसेलर के पास सरसों का भंडारण है लेकिन लगातार बढ़ रहे रेटों को देखते हुए इन्हें मार्केट में बेचा नहीं जा रहा है। इसके साथ ही में इस बार सरसों (sarso ka taja bhav) की बंपर पैदावार की बात कही जा रही थी, लेकिन अब लग रहा है कि पैदावार अनुमान से 20 प्रतिशत कम हुई है। इस बार भी लगभग इतना ही उत्पादन हाेने की संभावना है।


 

राजस्थान में इस भाव मिल रही है सरसों (Mustard price in Rajasthan)


 

अनाज मंडी न्यूनतम अधिकतम
मंडावरी 6040 6485
बरन 5705 6358
बूंदी 5394 6060
डूडू 6110 5815
सूरतगढ़ 5795 6310
कोटा 5415 5795
प्रतापगढ़ 5210 6205
सूरजगढ़ 6255 5695
मदनगंज 5320 6255

 
यूपी में इस भाव मिल रही है सरसों (Mustard price in Uttar Pradesh)

अनाज मंडी न्यूनतम अधिकतम
फतेहपुर सीकरी 6155 6310
लखीमपुर 5905 6005
वाराणसी 6044 6190
अलीगढ़ 5955 6055
हरदोई 5910 5994


 

अन्य राज्यों की मंडियों में सरसों का भाव

अनाज मंडी न्यूनतम अधिकतम
गोरखपुर (मध्य प्रदेश) 5010 5010
कटनी (मध्य प्रदेश) 5210 5655
सीहोर (मध्य प्रदेश) 5205 5205
हिसार (हरियाणा) 5527 5527
उनावा (गुजरात) 5352 5630


 नोट - सरसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।