NCR Monsoon Update : दिल्ली-NCR, हरियाणा के नजदीक पहुंचा मानसून, 5 दिन तक भारी बारिश और तेजी आंधी का अलर्ट
NCR Monsoon Update : कई दिन में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज फिर मौसम में परिवर्तल देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट आने से आम लोगों को तपिश से राहत मिली है, लेकिन उमस में हाल बेहाल कर रखा है। कई दिनों के बाद अब अचानक मौसम का रुख बदल गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में आने वाले दिनों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
HR Breaking News (NCR Monsoon Update) मानसून से पहले ही देश के कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। अब मौसम विभाग की ओर से भी मौसम बदलाव को लेकर जानकारी दी गई है। हालांकि इस बारिश के चलते कई राज्यों में मौसम सुहावना हो गया है।
इसके साथ ही मानसून के आगमन को लेकर मौसम विभाग ने विशेष सूचना दी है। जिससें आम लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। आइए इस खबर के माध्यम से जानतें है कि आने वाले 5 दिनों तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
इस दिन एंट्री लेगा मानसून
हरियाणा में आने वाले दिनों में मानसून (Mansoon)के जल्द आगमन की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। दो से तीन के अंदर हरियाणा में मानसून की एंट्री हो जाएगी और आम लोगों में गर्मी से राहत मिलेगी। इससे किसानों को भी फायदा मिलेगा। मानसून हरियाणा को 26 जून तक पूरा कवर कर लेगा।
जून में ही होती आई है मानसून की एंट्री
पिछले साल से जून के महीने में ही लगातार मानसून(Mansoon)के आने की संभावना दर्ज की जा रही है। यह चौथा साल है, इस बार भी मानसून जून में ही दस्तक देगा। हरियाणा में बीते वर्षों में 2024 में 28 जून, 2023 में 25 जून, 2022 में 30 जून को मानसून की एंट्री हुई थी।
राज्य में इस बार मानसून के आने की तारीख 27 जून है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन तक हरियाणा में मानसून के आगमन की संभावना जताई गई है।
इन इलाकों में हुई बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा सहित दिल्ली एनसीआर(Delhi-NCR)में मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बीतें दिन हरियाणा के रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर ,रोहतक, सोनीपत, पानीपत, कैथल और कुरुक्षेत्र में हल्की बारिश और बूंदाबांदी से हुई है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।
जानिए कैसा रहेगा तापमान
प्रदेश में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। अब प्रदेश के अधिकतर स्थानों में दिन का तापमान 32.0 से 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और रात का तापमान(Night Temperature)25.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।
इन 5 दिन होगी जोरदार बारिश
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों तक कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विभोक्ष के आगमन से पूर्वोत्तर राजस्थान और आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का बवंडर बना हुआ है , साथ ही नमी वाली हवा भी आ रही है।
इस प्रभाव को देखते हुए बारिश की संभावना बनी हुई है। 20 से 24 जून तक हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है और 30 से 40 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
21 से 25 जून तक ऐसा रहेगा मौसम
- 21 जून को पूरे राज्य में अधिकतर जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बन रही है।
- 22 जून को राज्य के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
- 23 जून को राज्य के कुछ जिलों में बीच में भारी बारिश की संभावना जताई गई है
- 24 जून को हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है और मौसम बदलाव को लेकर कोई चेतावनी नहीं है।
- 25 जून राज्य के कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना बन रही है।
