PM Kisan : इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानिये खाते में आएगें कितने रुपये
PM Kisan 22nd Installment : भारत एक कृषि प्रधार देश है। ऐसे में सरकार के द्वारा किसानों के लिए कई तरह की स्कीम को चलाया जाता है, जोकि किसानों (PM Kisan Yojana) को आर्थिक रूप से मदद प्रदान कर रही है। इन्हीं में से एक योजना पीएम किसान योजना है। इस योजना के तहत 22वीं किस्त को जारी कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं किसानों के खाते में कितने रुपये भेजे जाने वाले हैं।
HR Breaking News (Update for farmers) केंद्र सरकार ने 2019 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी। अभी तक इस योजना के तहत 21 किस्तों को जारी किया जा चुका है। अब सरकार (Latest Government update) इसकी 22वीं किस्त को जारी करने वाली है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से पीएम किसान योजना के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
22वीं किश्त का इंतजार होगा खत्म-
किसानों को पीएम किसान योजना की 22वीं किश्त आने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। किसानों को लग रह है कि सरकार होली से पहले पीएम किसान का पैसा बैंक खातों में ट्रांसफर कर देगी। बता दें कि होली आने में 10 दिन से भी कम समय बचा हुआ है। सरकार की ओर से भी अभी तक 22 किश्त (PM Kisan Yojana) ट्रांसफर करने की तारीख को लेकर कोई ऐलान भी नहीं किया गया है। पिछली किश्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। नियमों के अनुसार अगली किश्त 31 मार्च से पहले जारी होनी चाहिए।
किसानों का लंबा इंतजार हुआ खत्म-
बता दें कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के कई इलाकों में किसान उम्मीद जता रहे हैं कि त्योहार से पहले पैसा मिल जाए तो खर्च में राहत मिलने वाली है। कुछ किसान रबी की फसल कटाई (PM Kisan Yojana 22nd Installment) के खर्च की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही में कुछ को होली और ईद जैसे त्योहारों की चिंता सता रही है। इस स्थिति में पीएम किसान का पैसा मिलने से उन्हें राहत मिलने वाली है।
जानिये क्या होली से पहले भेज दी जाएगी किश्त-
अगर पिछले सालों का रिकॉर्ड देखा जाएं तो फरवरी के आखिरी हफ्ते में किश्त जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। साल 2025 में फरवरी के अंत में 19वीं किश्त को जारी कर दिया गया था। 2024 में भी 28 फरवरी को किसानों (Update for farmers) के खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी। 2023 में 27 फरवरी को किश्त जारी हुई थी। इस ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार भी फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में पेमेंट की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। दिसंबर से मार्च (PM Kisan 22nd installment) के बीच हर साल करोड़ों किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। हाल के सालों में लगभग 9 से 10 करोड़ किसानों के खातों में 2,000 रुपये का अमाउंट सीधे ट्रांसफर कर दिये जाएगे।
ये लोग उठा सकते हैं योजना का लाभ-
योजना का लाभ वही किसान ले सकते हैं जिन्होंने ई-केवाईसी और रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा करा लिया हो। जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है या जिनके परिवार के एक से अधिक सदस्य योजना में रजिस्टर हैं, उनकी किश्त (PM Kisan payment date) रोकी जा सकती है। किसान 22वीं किश्त से जुड़ी ताजा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर देख सकते हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं। हर किश्त 2,000 रुपये की होती है, जोकि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है।
