home page

Pre-Monsoon Rain Alert : प्री-मानसून में ही आने वाली है आफत की बारिश, 7 दिन का अलर्ट जारी

Pre-Monsoon Rain Alert : मानसून का 2025 का सीजन काफी बारिश भरा रहा था। देशभर में तेज बारिश ने लोगों को परेशान भी किया था। अब गर्मियों का मौसम शुरू ही हुआ है कि प्री मानसून की बारिश को लेकर अलर्ट जारी हो गया है। 7 दिन के लिए मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में- 
 | 
Pre-Monsoon Rain Alert : प्री-मानसून में ही आने वाली है आफत की बारिश, 7 दिन का अलर्ट जारी

HR Breaking News (Pre-Monsoon Rain Alert) प्री-मानसून को लेकर मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून से पहले आने वाली बारिश को प्री मानसून बारिश ही माना जाता है। हालांकि यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होती है। चलिए जानते हैं आने वाले 7 दिनों में बारिश को लेकर क्या अलर्ट जारी किया गया है। 

 


एक सप्ताह के लिए देशभर में बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से प्री-मानसून को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। अब बारिश का दौर रफ्तार पकड़ने वाला है। कल से शुरू हुई प्री-मानसूनी बारिश आफत मचा मचा सकती है। इससे फसलों को नुकसान (Damage to Crops) भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके चलते 7 से 8 दिन समूचे राज्य में भारी बारिश (Heavy Rain Alert), ओलावृष्टि, अंधड़ और आकाशीय बिजली (Lightning) कड़क सकती है। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 


जानें कहां कैसा रहेगा मौसम


प्री-मानसून में बारिश (pre monsoon rain alert) का दौर कल से ही शुरू हो चुका है। मौसम आंख-मिचौली दिखा रहा है। मौसम साफ होने के बाद आसमान में फिर से बादल उमड़ने लगे हैं। कई जगहों पर बारिश के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं। पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड में बर्फबारी भी देखने को मिली है। कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश समेत कई क्षेत्रों में सुबह के बाद शाम को भी बारिश हुई। 

मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी


भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) के अनुसार उत्तराखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। कई इलाकों में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और 60 किमी रफ्तार तक की हवा चलने का ऑरेज अलर्ट जारी हुआ है। 18 तारीख को भी कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 


19 से 21 मार्च तक तेज हो सकती है बारिश


मौसम विभाग की तरफ से उत्तराखंड  में प्री-मानसून (Pre Monsoon Rain Alert) और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। 19 से 21 मार्च तक राज्य में प्री-मानसून आफत मचा सकता है। मौसम विभाग ने 19 से 21 मार्च तक राज्य भर में तीव्र बारिश (Barish ka alert) के दौर चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।

आईएमडी के मुताबिक 3300 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 18 से 20 मार्च तक के लिए राज्य में यलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश होने का अलर्ट है।