home page

Rain alert : अगले 72 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश, 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD Rain Alert : मौसम विभाग ने देश के अलग अलग राज्यों में आंधी, बिजली गिरने और मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले 72 घंटों में कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटों की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। आईये जानते हैं - 
 | 
Rain alert : अगले 72 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश, 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

HR Breaking News - (weather update)। देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते कई दिनों से ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है, जिसकी वजह से मौसम कूल बना हुआ है। इसी बीच अब एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (mausam Update) ने हाल ही में कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी चलने की आशंका जताई है। 


आज जम्मू-कश्मीर, राजस्थान (Rajasthan Mausam), उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 50 किलामीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कई स्थानों पर जोरदार बरसात होने की आशंका है। आज यानी 9 मई को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

10 मई को इन राज्यों में होगी बारिश - 

मौसम विभाग (Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 10 मई को छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर तेज गरज, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हरियाणा (Haryana Mausam), चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में भी बिल्कुल ऐसा ही मौसम रहेगा। IMD ने राजस्थान में धूल भरी आंधी चले की संभावना जताई गई है। 


11 मई को कैसा रहेगा मौसम 

IMD के मुताबिक छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Weather), जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है।


इस दौरान गुजरात, हरियाणा (Haryana Mausam), चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। 11 मई को की राज्यों में हीटवेव चलने की संभावना है। इन राज्यों में बिहार (bihar weather), पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाके और झारखंड शामिल है। 

अगले तीन दिन कैसा रहेगा तापमान -

मौसम विभाग (IMD Mausam Update) के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की आशंका है। इसी तरह अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी होने के आसार हैं।


मध्य भारत की बात करें तो अगले 24 घंटों में इस इलाके के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन, 24 घंटों के बाद आने वाले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत के तापमान (temperature update) में 3 से 5 डिग्री वृद्धि हो सकती है। 


वहीं, अगले 24 घंटे में पश्चिमी भारत के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। लेकिन, इसके बाद के 5 दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में । अगले 24 घंटों के दौरान कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 5 दिनों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।