Haryana, यूपी, राजस्थान सहित राज्यों में आएगी बारिश, अलग-अलग तारीख के लिए अलर्ट हुआ जारी
HR Breaking News (Haryana Weather Alert) कड़ाके की ठंड ने लोगों को बुरी तरह परेशान कर रखा है। वहीं, मौसम के हाल देखते हुए ठंड से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आने वाले 72 घंटे में देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बारिश के अलावा देशभर में शीतलहर (Cold Wave Alert) भी जोरों से चल रही हैं। आने वाले दिनों में शीतलहर भी लोगों की मुसीबत और बढ़ाएगी। पहाड़ी राज्यों में घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर हो सकती है।
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (Weather Alert Today) ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का प्रभाव उत्तर भारत के 6 राज्यों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बारिश के लिए अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।
वहीं, पहाड़ी राज्यों में बारिश के अलावा बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। 16 से 20 जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भी 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। इनमें हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 18 से 20 जनवरी के बीच वहीं, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 19 और 20 जनवरी को बारिश हो सकती है।
जानें कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather Alert) ने दिल्ली में भी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में बारिश 18 से 20 जनवरी के बीच देखने को मिल सकती है। बारिश से तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। तापमान में यह गिरावट दो से तीन डिग्री की हो सकती है। वहीं, बात करें 15 से 17 जनवरी के बीच तो दिल्ली का तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके अलावा तेज रफ्तार हवाएं भी चलेंगी।
जानें कल कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट (Barish ka Alert) यूपी में भी जारी किया है। यूपी में 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश से सचेत रहने को कहा है। 15 जनवरी के लिए गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, मथुरा, मेरठ, नोएडा, झांसी, बरेली और अलीगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो वहीं, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
जानें कल कैसा रहेगा बिहार का मौसम
बिहार में कल कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। सुबह के समय घना कोहरा (Dense Fog) छाया रहेगा। कोहरे के साथ-साथ शीतलहर भी देखने को मिलेंगी। पटना, बक्सर, भोजपुर, सारण, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, सिवान, किशनगंज, कटिहार, दरभंगा और मधुबनी में शीतलहर का खास अलर्ट जारी किया गया है।
जानें कल कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में भी 15 जनवरी के दिन कड़ाके की ठंड (Cold Alert) पड़ने वाली है। राज्य के कई स्थानों पर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और धनोल्टी में यह गिरावट देखने को मिलेगी। सुबह के समय इन शहरों में शीतलहर का कहर भी जारी रहेगा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
जानें कल कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। 19 और 20 जनवरी को राज्य में बारिश देखने को मिल सकती है। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, सीकर और बीकानेर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चुरू, श्री गंगानगर, भरतपुर और अलवर में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
जानें कल कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश में कल कई शहरों का तापमान 5 डिग्री से भी कम रहेगा। वहीं, सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ेगी। चित्रकूट, नौगांव, मुरैना, खजुराहो और करौंदी में तापमान 5 डिग्री से काम रहेगा। वहीं, भोपाल का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस देखने को मिलेगा।
