home page

Rajasthan Heat : राजस्थान में 10 मार्च तक का मौसम अपडेट जारी, IMD ने जारी किया अपडेट

Weather Update : राजस्थान में गर्मी का असर तेज हो रहा है और होली के बाद से ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 8,9 व 10 मार्च (Rajasthan weather 5 March)  को राजस्थान में मौसम करवट लेगा। आइए खबर में जानते हैं कि राजस्थान का मौसम कैसा रहने वाला है।

 | 
Rajasthan Heat : राजस्थान में 10 मार्च तक का मौसम अपडेट जारी, IMD ने जारी किया अपडेट 

HR Breaking News (Weather Update) मार्च का एक सप्ताह बीतने वाला है। इस बार तो मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में गर्मी नए रिकॉर्ड बना रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अब 8,9 व 10 मार्च को प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। आइए खबर में जानते हैं कि राजस्थान का मौसम (Rajasthan Heat) कैसा रहेगा-

 

 

राजस्थान के मौसम का हाल 
 

राजस्थान (Rajasthan Ka Weather Alert) के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। मौसम विभाग (Weather IMD Update) का कहना है कि बीते 24 घंटों में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में रिकॉर्ड किया गया है, जो 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉउर् किया गया है, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है।
 

 

प्रति चक्रवाती तंत्र हो रहा सक्रीय
 

राजस्थान के जयपुर (Rajasthan Jaipur Alert) स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कहा गया है कि वर्तमान में गुजरात और आसपास के अरब सागर एरिया के ऊपर एक प्रति-चक्रवाती तंत्र एक्टिव है। मौसम की इस गतिविधि का असर राजस्थान में आने वाले वीक में देखने को मिल सकता है।  

प्रदेश में आने वाले 7 दिन में मौसम (weather alert) मुख्य रुप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है और आने वाले सप्ताह में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। वहीं, इसके बाद आने वाले सप्ताहों में अधिकतम टेंपरेचर सामान्य से 4 से 8 डिग्री अधिक बना रह सकता है। राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी एरिया में तो 8 से 10 मार्च के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने संभावना है। लोगों को गर्मी बचाव को लेकर भी अलर्ट किया गया है।