home page

Rajasthan Weather : राजस्थान में अभी से गर्मी ने कर दी हद, जानें होली पर कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather alert : फरवरी महीने के अभी भी चुनिंदा दिन बचे हैं, लेकिन अभी से राजस्थान में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजस्थान के लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में राजस्थान वासियों को अभी गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार अभी राजस्थान में गर्मी अपना रूप और अधिक दिखाएगी। ऐसे में यहां कई स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। 

 | 
Rajasthan Weather : राजस्थान में अभी से गर्मी ने कर दी हद, जानें होली पर कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (Rajasthan ka Mausam) राजस्थान में अभी कुछ दिनों से मौसम ने करवट ली हुई है। ऐसे में प्रदेश में दिन के तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। होली से पहले ही राजस्थान में गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। सुबह और शाम को होने वाली ठंड अब लगभग खत्म हो चुकी है। 

पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री के आंकड़े को पार कर चुका है। ऐसे में यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजस्थान में समय से पहले गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। बाड़मेर में तो अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।


 
राजस्थान के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर चुका है। इन शहरों में अजमेर, जयपुर, पिलानी, अलवर, फलोदी, जोधपुर, बीकानेर व चूरू शामिल है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रहने की संभावना है।
 


होली के बाद बढ़ेगी गर्मी 


कुछ मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि मार्च के पहले हफ्ते में ही प्रदेश में भयंकर गर्मी देखने को मिलेगी। ऐसे में होली के त्यौहार के साथ-साथ गर्मी भी पूरी तरह प्रदेश में छा जाएगी। इसी के साथ पूर्वानुमान तो यह भी है कि इस दौरान एंटीसाइक्लोन बन सकता है।  साथ ही इस दौरान पश्चिमी क्षेत्र से गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। यह तापमान सामान्य से काफी ज्यादा होगा।
 


जानें पूरे सप्ताह कैसा रहेगा मौसम 


भारत मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं, इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। साथ ही तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान शेखावाटी व पश्चिमी राजस्थान की सीमा से लगते हुए कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं, शुष्क हवाएं चलने के कारण वातावरण में नमी भी कम होगी और दिन में धूप का असर भी ज्यादा रहेगा।