home page

Rajasthan Mausam : राजस्थान के दो दर्जन से ज्यादा जिलों में तगड़ी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बना नया चक्रवात सिस्टम

IMD weather : राजस्थान समेत उत्तर भारत के ज्यादातर जिलों से मानसून की वापसी हो गई है। पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। जिसकी वजह से अब तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है और उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। लेकिन अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (Mausam update) ने राज्य के 30 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ तेज बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं विस्तार से -

 | 
Rajasthan Mausam : राजस्थान के दो दर्जन से ज्यादा जिलों में तगड़ी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बना नया चक्रवात सिस्टम

HR Breaking News - (Rajasthan Weather)। देश के लगभग सभी राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है जिसके चलते मौसम साफ बना हुआ है और ऐसे में तेजी से तापमान में बढ़ौतरी हो रही है। अब दिन में गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। रात ठंडी होने लगी हैं लेकिन दिन में चिलचिलाती गर्मी परेशान करती है। अब जल्द ही गर्मी से राजस्थान वालों को राहत मिलने वाली है। दरअसल, हाल ही में मौसम विभाग (weather Update) ने दो दर्जन से ज्यादा जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया है।

आज गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट

मानसून (Monsoon update) के जाने के बाद भी अब राजस्थान के विभिन्न जिलों में गरज चमक के साथ जोरदार बरसात होगी। मौसम विभाग ने तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस समय किसानों की फसलों पक चुकी है और तेज बारिश होने की वजह से फसलें खराब हो सकती है। कई जिलों में अति भारी बारिश होने की वजह से खरीफ की फसल पानी में डूब गई है। बंगाल की खाड़ी में बने नए चक्रवात सिस्टम की वजह से राजस्थान (Rajasthan Rain alert) सहित कई राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। आज गुरुवार 2 अक्टूबर को प्रदेश के 31 जिलों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन 31 जिलों में होगी तेज बारिश -

मौसम विभाग (IMD Latest Weather Update) ने ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज गुरुवार 2 अक्टूबर को प्रदेश के 31 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने वाली है। विभाग ने जयपुर सहित 31 जिलों में बारिश होने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, कोटपूतली बहरोड़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली जिले शामिल है।

दो दिन रूकने के बाद फिर बरसेंगे बादल -

मौसम विभाग (IMD Mausam) ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीते सप्ताह जो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हुआ था। उसका असर 2 अक्टूबर तक ही रहने वाला है, लेकिन अब एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। बंगाल की खाड़ी में एक और नया सिस्टम बन रहा है। इसकी वजह से दो दिन दिन बाद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में फिर से मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ जोरदार बरसात देखने को मिलेगी। विभाग का कहना है कि दो दिन रूकने के बाद अगले चार दिनों तक प्रदेश में तगड़ी बारिश होगी।

तापमान का कहर -

प्रदेश अलग अलग जगहों पर तेज बारिश होने की वजह से गर्मी से निजात मिली है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है जिसकी वजह से पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan tempreature) क्षेत्र में भी तापमान में काफी गिरावट आई है। 2 दिन पहले जहां 17 जिलों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था। अब सिर्फ 4 शहर ऐसे हैं जहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बीकानेर में 35.5 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान, लूणकरणसर में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम तापमान रहने से गर्मी से राहत मिली है।