Rajasthan Weather : राजस्थान के इन जिलों में बिजली गिरने, अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में मौसम के लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि हुई है, जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है। लेकिन, मौसम (rajasthan weather update) विभाग ने 3 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं पूरे राज्य में कैसा रहेगा मौसम...
HR Breaking News - (Rajasthan Mausam Update)। प्रदेश में कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड का दौर खत्म हो चुका हैं। इसके बाद पिछले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 मार्च और 1 अप्रैल को तापमान में 3 - 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
मौसम विभाग (Today Mausam Update) के अनुसार आज बुधवार, 2 अप्रैल को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम विभाग ने कल प्रदेश के मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी दी है, जिसमें ठंडी हवाओं के वापस आने और तापमान में गिरावट की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD Weather) ने आगामी गुरुवार, 3 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में तेज अंधड़ आने की संभावना जताई है। साथ ही, इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। अंधड़ के साथ बारिश और बिजली गिरने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
14 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट -
जयपुर मौसम केंद्रय के अनुसार 2 अप्रैल को दिन के समय के लिए साफ मौसम की भविष्यवाणी की है। हालांकि, शाम के समय मौसम में बदलाव आने की संभावना है। कल वीरवार यानी 3 अप्रैल को प्रदेश के 14 जिलों में तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान (Rajasthan mausam update) के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक ये 14 जिले इस अलर्ट के दायरे में हैं। इन जिलों में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है।
लगातार बढ रहा है टेंपरेचर -
भारत में, गर्मी का मौसम आमतौर पर मार्च के अंत से शुरू होता है और जून तक चलता है। इस दौरान, देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाता है। राजस्थान (rajasthan tempreature) के जैसलमेर में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जो राज्य के लिए एक चिंताजनक स्थिति है।
प्रदेश के 80 प्रतिशत हिस्सों में दिन का तापमान (IMD temperature update) 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, मौसम में बदलाव की वजह से कल गुरुवार को तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
