Rajasthan weather : बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, राजस्थान के इन जिलों में होगी जोरदार बारिश -
IMD Weather Update : उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से अब मानसून की विदाई हो चुकी है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसकी वजह से राजस्थान के कई जिलों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बरसात होगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - (Rajasthan Ka Mausam)। देशभर में इस बार मानसून समय से पहले पहुंचा और तगड़ी बारिश हुई है। कई राज्यों में अति भारी बारिश होने से बाढ़ के हालत बन गए। वहीं, राजस्थान में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इस साल राजस्थान में मानसून की विदाई सामान्य समय से 4 दिन पहले ही हो गई है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर को इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। मानसून (Monsoon update) के जाते ही राजस्थान में तेजी से तापमान बढ़ने लगा है अब लोगों को उमस भरी गर्मी सताने लगी है।
दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ होती है और दोपहर तक पारा औसत से 2-3 डिग्री तक ऊपर जा रहा है, वहीं रातें ठंडी होने लगी हैं। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में बने एक नए सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिसका असर राजस्थान (Rajasthan Mausam) में अगले दो तीन दिनों तक देखने को मिलेगा। इस दौरान अलग अलग जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी।
राजस्थान में तापमान का कहर -
राजस्थान (Rajasthan ka mausam) में कल मौसम शुष्क रहा और धूप तेज़ निकली। जिसके चलते तापमान में बढ़ौतरी हुई। कल यानी 26 सितंबर 2025 को पिलानी का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और चूरू का 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह तापमान औसत से करीब 3 डिग्री अधिक है। इसके अलावा बाड़मेर और जैसलमेर में 38 डिग्री, अलवर में 37.5, श्रीगंगानगर में 37.3 और जयपुर में 36.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जोधपुर, फलोदी, नागौर और करौली जैसे शहरों में भी दिन का तापमान 36 डिग्री से ऊपर रहा है।
इन जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर -
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के मुताबिक, जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, फलोदी, चूरू, सीकर और श्रीगंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
तेजी से बदल रहा मौसम -
पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला थम चुका है और अब दिन में भयंकर गर्मी पड़ रही है वहीं रात का मौसम तेजी से बदल रहा है। शुक्रवार रात को कई जिलों में तापमान (Rajasthan Tempreature) 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। सिरोही में न्यूनतम तापमान सबसे कम 17.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पिलानी, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, जालोर, करौली, दौसा और झुंझुनूं जैसे शहरों में भी रात का पारा 20 से 24 डिग्री के बीच रहा है।
शुरू होने वाली सर्दियां -
IMD का कहना है कि दिन और रात के तापमान में इतना अंतर इसी बात का संकेत है कि अब धीरे-धीरे सर्दियों की शुरुआत होने वाली है। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों और अरावली के आसपास रात का मौसम और ठंडा महसूस हो रहा है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, मानसून (Monsoon update) की विदाई हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी अगले कई दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से अलग दो से तीन दिनों तक राजस्थान के अलग अलग जिलों में बरसात होगी। इसी कारण राज्य के 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
27 सितंबर को मौसम विभाग (Weather Update) ने बरसात की चेतावनी दी है। राजस्थान के कई जिलों में तेज़ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि यह बरसात लंबे समय तक नहीं चलेगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर मौसम बदलने से किसानों को थोड़ी राहत मिल सकती है। बारिश होने से भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी। खासतौर पर जिन इलाकों में खरीफ की फसल अभी खड़ी है, वहां हल्की-फुल्की बारिश से फायदा हो सकता है।
