home page

Rajasthan Weather : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, भीषण ठंड के बीच बदलेगा मौसम

weather update : उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दो -चार दिन से अब सुबह और शाम घना कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अब भीषण ठंड के बीच मौसम बदलने वाला है। हाल ही में राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है जिसकी वजह से आसमा में बादल छाएंगे। आईये नीचे खबर में जानते हैं कैसा रहेगा मौसम का हाल -  

 | 
Rajasthan Weather : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, भीषण ठंड के बीच बदलेगा मौसम 

HR Breaking News - (Rajasthan Ka Mausam)। राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब ठंड ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम ही नहीं अब दिन में भी कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से सर्द हवाएं चल रही है। IMD के अनुसार आज 19 दिसंबर को ठंडा और शुष्क बना हुआ है। लेकिन कई इलाकों में घना कोहरा नजर आया है। मौसम विभाग (kal ka mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार अब राजस्थान का मौसम (rajasthan mausam) बदलने वाला है। राज्य में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसकी वजह से राज्य में 19 से 22 दिसंबर के बीच बादलों की आवाजाही नजर आएगी। 


20 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम - 


आज यानी 19 दिसंबर को प्रदेश के उत्तर-पूर्वी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिला है और अन्य भागों में मौसम (Mausam update) सामान्य रहा हैं। भरतपुर संभाग और आसपास के क्षेत्र में 20 दिसंबर को भी सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। 

19-22 दिसंबर को मोसम कैसा रहेगा - 


मौसम विभाग (IMD Weather) की रिपोर्ट के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ होने से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 19 से 22 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ौतरी हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगर तापमान में बढ़ौतरी होती है तो भीषण ठंड से राहत मिलेगी। 


24 दिसंबर को गिरेगा पारा - 

IMD का पूर्वानुमान है कि 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पुनः न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं 23 से 24 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं कहीं अत्यधिक घना कोहरा नजर आ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे विजिबिलिटी जीरो हो सकती है और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

बीते 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा है। राजस्थान में अधिकतम तापमान (Rajasthan Temperature) बाड़मेर में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। IMD के मुताबिक, 23 दिसंबर से एक कम वायुदाब का क्षेत्र बनेगा, जिसके असर से दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी।