home page

Sarso Price Today : सरसों के भाव में रिकॉर्ड तेजी, दिसंबर तक इतने होंगे दाम

sarso ka bhav 8 august 2025 : सरसों के भाव में अचानक आई तेजी के कारण सरसों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं। सरसों के भाव (sarso ka bhav) में आई यह रिकॉर्ड तेजी किसानों और व्यापारियों को सरसों के भाव (sarso rate hike) की आगामी स्थिति के बारे में सोचने पर मजबूर कर रही है। आइये जानते हैं दिसंबर तक सरसों के रेट कितने होंगे।

 | 
Sarso Price Today : सरसों के भाव में रिकॉर्ड तेजी, दिसंबर तक इतने होंगे दाम

HR Breaking News  : (sarso ka rate) सरसों की बिक्री से अब किसानों को पहले से अधिक मुनाफा कमाने का मौका हाथ लगा है। सरसों के रेट में रिकॉर्ड तेजी के कारण अब मंडियों (mandi bhav 8 august 2025) में सरसों की आवक भी पहले की तुलना में काफी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि अनेक किसान अब भी सरसों को इस चक्कर में स्टॅाक कर रहे हैं कि आगामी दो तीन माह में दिसंबर तक रेट और हाई हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स ने भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खबर में जानिये दिसंबर तक सरसों का रेट (sarso ka taja bhav) कहां तक पहुंच सकता है। 


सरसों का अब इतना है रेट -


सरसों के भाव में आई तेजी का असर मंडी (mandi bhav today) में व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ा है। कई मंडियों में इस समय सरसों का अधिकतम रेट (sarso maximum price) 7825 रुपये क्विंटल तक हो गया है। यह एमएसपी 5950 से 1875 रुपये अधिक हो गया है। हालांकि कुछ मंडियों में भाव में भिन्नता भी देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सरसों का भाव (sarso price) आने वाले समय में और बढ़ सकता है। खासकर दिसंबर तक सरसों के भाव 8 हजार रुपये क्विंटल के आंकड़े को छू सकते हैं। 


उत्तर प्रदेश में सरसों के दाम -


उत्तर प्रदेश में सरसों के रेट (UP me sarso ka rate) में फिर से रिकॉर्ड तेजी आई है। मेरठ मंडी में सरसों का भाव 7388 रुपये क्विंटल हो गया है। यहां की मौदाहा मंडी में सरसों का रेट (UP sarso price) 7490 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। अगर ग्वालियर में सरसों के भाव (mustard price) को देखें तो यह 7520 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। यहां की इटावा और लखनऊ मंडी में सरसों का भाव 7789 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है। आगरा मंडी में सरसों के रेट 7825 रुपये क्विंटल तक पहुंच गए हैं।

राजस्थान में सरसों का भाव -


राजस्थान में सरसों का भाव (rajasthan sarso price) अधिकतर मंडियों में बढ़ा है। यहां पर जयपुर मंडी में सरसों के दाम 7430 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। जोधपुर मंडी में 7295 रुपये प्रति क्विंटल सरसों (sarso price 4 august 2025) हो गई है। श्रीगंगानगर में सरसों (Aaj Ka Sarso Ka Bhav) 7350 रुपये और बस्सी मंडी में 7540 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।

हरियाणा में सरसों का रेट -


हरियाणा में कई मंडियों में सरसों के भाव में तगड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश में आदमपुर मंडी में (sarso price haryana) 6920 रुपये क्विंटल सरसों का रेट हो गया है। ऐलनाबाद में 7650 रुपये क्विंटल  के भाव पर सरसों बेची जा रही है। हिसार में सरसों का भाव (sarso ka rate) 6970 रुपये क्विंटल और  रेवाड़ी मंडी में सरसों का रेट 6880 रुपये क्विंटल हो गया है। 

मध्य प्रदेश में सरसों का भाव -


मध्य प्रदेश में भोपाल मंडी में सरसों के दाम (MP sarso price) 7710 रुपये क्विंटल हो गए हैं। बीना मंडी में सरसों 7140 रुपये तो इंदौर में सरसों का भाव 7541 रुपये क्विंटल है। इसके अलावा विदिशा मंडी में सरसों का रेट (sarso ka bhav) 7555 रुपये प्रति क्विंटल है।

अभी और बढ़ेंगे सरसों के दाम-


मंडी व बाजार भाव के जानकारों व विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया पर नजर डालें तो सरसों के भाव (musturd price today) में अभी और तेजी आएगी। अगले कुछ माह में सरसों तेल व खली की मांग बढ़ने से सरसों के दामों में और बढ़ौतरी होने की संभावना है। दिसंबर तक सरसों के रेट (sarso price latest) 8 हजार रुपये प्रति क्विंटल के आंकड़े को पार कर सकते हैं।