sarso soyabean rate : सरसों, सोयाबीन में बंपर तेजी, खाद्य तेलों के रेट भी बदले
Mandi Bhav 22 august 2025 : सरसों और सोयाबीन के भाव में पिछले कई दिनों से हलचल जारी है। अब इनका रेट तेजी से बढ़ा है, भाव में बंपर तेजी आने से किसानों की मौज हो गई है। इसके अलावा खाद्य तेलों के भाव (edible oil price) भी अब बदल गए हैं। आइये जानते हैं आज के ताजा मंडी भाव इस खबर में-
HR Breaking News - (sarso price today)। अगस्त माह अब समाप्ति की ओर है, इस महीने में अब तक विभिन्न फसलों के दामों में तगड़ा उतार चढ़ाव देखा गया है। खासकर सरसों व सोयाबीन के भाव (soyabean ka bhav) में तो भारी उलटफेर हुआ है। अब सरसों व सोयाबीन के रेट तेजी से बढ़े हैं।
खाद्य तेलों के रेट भी अब बदल गए हैं। मंडियों (mandi bhav today) में इनके दामों में फेरबदल होने से व्यापारिक कारोबार पर भी असर पड़ा है। अधिकतर मंडियों में अब सरसों की बिक्री करने वाले किसानों को अधिक मुनाफा कमाने का मौका मिल रहा है।
सरसों तेल के भी बढ़ेंगे रेट-
सरसों व सोयाबीन के भाव (Mandi Rate Today) अब सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। खाद्य तेलों के भाव में हलचल होने के अलावा मंडियों में अब अन्य जिंसों के भाव भी पहले की तुलना में बदल गए हैं। आने वाले दिनों में सरसों तेल की मांग बढ़ सकती है, इससे सरसों तेल के रेट (sarso oil ka rate) भी बढ़ सकते हैं।
इसका असर सरसों के भाव पर पड़ सकता है। पिछले कई दिनों से सरसों व सोयाबीन के भाव (soyabean ka bhav) में उठापटक चल रही थी। अब इनमें बंपर तेजी आई है, सरसों व सोयाबीन आदि की बिक्री का फैसला किसानों के लिए ताजा मंडी भाव जानने के बाद ही लेना ठीक रहता है।
इतने रुपये क्विंटल हुआ सरसों-सोयाबीन का रेट-
बंपर तेजी के बाद कई मंडियों में सरसों के अधिकतम दाम (sarso price today) 6500 से लेकर 6900 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गए हैं। वहीं, सोयाबीन का रेट (soyabean price hike) 4050 से लेकर 4785 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। सरसों में 75 रुपये की तेजी प्रति क्विंटल पर तो सोयाबीन में 50 रुपये की तेजी प्रति क्विंटल के हिसाब से हुई है।
खाद्य तेलों के दाम-
खाद्य तेलों के भाव (edible oil prices) में घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहा है। विदेशों से आयात किए जाने वाले खाद्य तेलों के रेट बढ़ने से सरसों तेल के दाम (sarso tel ka bhav) भी बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। खाद्य तेलों में चंबल 2215, सदाबहार 2130, सोया रिफाइंड फॉर्च्यून का रेट अब 2240 रुपये प्रति 15 किलोग्राम टिन हो गया है।
वहीं, दीप ज्योति 2148, अलसी 2378, सरसों स्वास्तिक 2835, लोकल रिफाइंड 1974 रुपए प्रति टिन हो गए हैं। मूंगफली (Groundnut price today) में कोटा स्वास्तिक 2399 रुपये, कटारिया गोल्ड 2390 रुपए, सोना सिक्का 2648 रुपये प्रति टिन के हिसाब से बिक रहे हैं।
लहसुन और चने का भाव-
खाद्य पदार्थों के भाव में इतनी हलचल नहीं देखी गई है। ये पिछले कई दिनों से स्थिर ही चल रहे हैं। हालांकि, खाद्य तेलों के भाव थोड़े बहुत जरूर बदले हैं। अन्य जिंसों में लहसुन का रेट (garlic rate today) अब 2255 रुपये से लेकर 8800 रुपए प्रति क्विंटल तक हो गया है।
भाव हाई लेवल पर होने के कारण लहसुन की आवक मंडियों (mandi news 22 august) में लगातार हो रही है। इसके अलावा चना देशी का भाव 5210 से लेकर 5810 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। चना पेप्सी का रेट (chana price today) 5015 से 5860 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। चना मौसमी 5010 से 5810 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर बिक रहा है।
गेहूं और धान के लेटेस्ट रेट-
गेहूं के दाम (gehu ka bhav) फिर से बढ़ गए हैं। अब अधिकतर मंडियों में गेहूं के रेट 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच गए हैं। गेहूं का औसत भाव 2570 रुपये से लेकर 2670 रुपये प्रति क्विंटल बना हुआ है। धान सुगन्धान का रेट अब (peddy price today) 2210 से लेकर 2565 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
वैराइटी अनुसार धान के रेट अलग अलग मंडियों में अलग अलग हिसाब से बने हुए हैं। धान पूसा का रेट (dhaan ka rate) 2716 से लेकर 3115 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। धान (1847) का रेट 2615 से 2818 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। धान (1509 ) के दाम 2210 रुपये से लेकर 2965 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं।
