home page

Delhi-NCR में आंधी और बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Weather Update : राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में इन दिनों बार-बार मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। ऐसे में भारतीय मौस्म विभाग की ओर से एक बार फिर वेदर अपडेट जारी किया गया है। विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में मौसम कैसा रहने वाला है। वहीं, दो दिन पहले हुई बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली हुई है।  

 | 
Delhi-NCR में आंधी और बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट 

HR Breaking News (Delhi NCR Weather Update) भारतीय मौसम विभाग ने वेदर अपडेट कर बताया है कि दिल्ली व एनसीआर में इस हफ्ते में चार दिन बारिश होने के आसार हैं।

 

वहीं, विभाग का मानना है कि इस दौरान दो दिन धूल भरी आंधी व तूफान भी आ सकता है। विभाग की आरे से दिल्ली व एनसीआर (Delhi NCR Weather Update) के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

बार बार बदल रहा देश में मौसम


वर्तमान में देश में मौसम में काफी बदलाव हो रहा है। जहां सोमवार व मंगलवार को दिल्ली व एनसीआर (Delhi NCR Weather Update) के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, बुधवार रात को दिल्ली व एनसीआर में आए तूफान, तेज हवा, बारिश हुई।

इस दौरान दिल्ली में ओलावृष्टि भी हुई है। इससे दिल्ली व एनसीअर में तापमान में भी गिरावट आई है। आज यानी शुक्रवार  सुबह भी लोगों को गर्मी से राहत मिली रही। 

दिल्ली में जारी किया येलो अलर्ट


हाल ही में मौसम विभाग (Delhi NCR Weather Update) की ओर से एक बार  से पूर्वानुमान लगाया गया है कि दिल्ली व एनसीआर में मौसम कैसा रहने वाला है। इनमें से दो धूल भरी आंधी व तूफान का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

आंधी तुफान बारिश की संभावना


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 23 मई को दिल्ली व एनसीआर में आंधी-तूफान आने व बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग की ओर से आज यानी 23 मई के लिए इन सभी चीजों का येलो अलर्ट भी जारी किया है। 

विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, इसके बाद कल यानी 24 मई को भी दिल्ली में ऐसा ही मौसम रह सकता है।

कल का ऐसा रहेगा मौसम


भारतीय मौसम विभाग की ओर से कल यानी 24 मई को दिल्ली, गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर में तेज हवाओं के मध्यनजर येलो अलर्ट (Delhi NCR Weather Update) जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान तापमान में भी कुछ खास बदलाव नहीं होने का अनुमान है। 

25-26 को छाए रहेंगे बादल


भारतीय मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट कर बताया गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली व एनसीआर में मौसम कैसा रहने वाला है। विभाग के अनुसार दिल्ली में 25 मई को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं व इस दौरान बिजली चमकने का भी अंदेशा है। वहीं, इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

फरीदाबाद व गुरुग्राम में येलो अलर्ट


भारतीय मौसम विभाग की ओर से फरीदाबाद व  गुरुग्राम के लिए 25 मई को लू के मध्यनजर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 26 मई को भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।  


दिल्ली व एनसीआर में आंधी-तूफान की आशंका


राजधानी दिल्ली व एनसीआर में 27 मई से दोबारा मौसम बदलने वाला है। राजधानी में एक बार फिर से मौसम के मिजाज बदलेंगे। भारतीय मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 27 मई को दिल्ली व एनसीआर में आंधी-तूफान (Delhi NCR Weather Update) आने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान  38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। विभाग ने इस दौरान गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम व फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।  

28 व 29 मई को भी बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने का अंदेशा है। वहीं, 28 व 29 मई को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के मध्य व न्यूनतम तापमान 29 डिगी सेल्सियस तक रह सकता है।

News Hub