home page

Delhi NCR में आंधी बारिश की चेतावनी, IMD ने बताया 26 मई तक के मौसम का हाल

Delhi weather Update : देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। बुधवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने हाल ही में अपडेट जारी करते हुए दिल्ली एनसीआर में आंधी- तूफान, वज्रपात और बारिश की भविष्यवाणी की है। आईये जानते हैं - 

 | 
Delhi NCR में आंधी बारिश की चेतावनी, IMD ने बताया 26 मई तक के मौसम का हाल

HR Breaking News - (Delhi-NCR Mausam)। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते दिन बुधवार को तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद से गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।  शु्क्रवार की सुबह भी गर्मी से राहत भरी रही है। लेकिन क्या दिल्ली वालों को फिर गर्मी और लू का कहर झेलना पड़ेगा।

इसको लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक इस सप्ताह चार दिन दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam Update) में बारिश हो सकती है, जिनमें से दो दिन धूल भरी आंधी तूफान चलने का अनुमान है इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

24 मई तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम - 

मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार आज यानी 23 मई को दिल्ली-एनसीआर में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान धूल भरी हवाएं, हल्की बारिश, बिजली के साथ तूफान और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती है।

IMD ने 23 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान (Delhi Tempreature) 26 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद 24 को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने 24 मई को भी दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। वही, तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा।

इस दिन दिल्ली में छाएंगे बादल - 

 IMD ने राजधानी में 25 मई को मौसम बदलने की संभावना जताई है। इस दिन दिल्ली (Delhi ka Mausam) में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और तेज गरज और बिजल कड़कड़ाने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सिय रह सकता है, जबकी न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

वहीं, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए इस दिन लू  का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 26 मई को भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली में 29 मई तक के मौसम का हाल - 

मौसम विभाग (Weather update) की मानें तो दिल्ली में 27 मई से एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 27 मई को दिल्ली एनसीआर में आंधी तूफान आने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान (Delhi tempreature) 29 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया जाने का अनुमान है। 


वहीं, दिल्ली को छोड़कर गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 28 मई को गरज के साथ बौछारें आ सकती है और 29 मई को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इन दोनों दिन अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। 
 

News Hub