home page

Kal Ka Mausam : अब गिरेगा घना कोहरा, 72 घंटे का अलर्ट जारी, इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

Kal Ka Mausam : इन दिनों सर्दियां अपने चरम पर हैं। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्रों में ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। चलिए जानते हैं कि कल मौसम कैसा रहने वाला है। 

 | 
Kal Ka Mausam : अब गिरेगा घना कोहरा, 72 घंटे का अलर्ट जारी, इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

HR Breaking News (Mausam ka Alert) देश की राजधानी दिल्ली एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। कई शहरों में तापमान गिरकर 5 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Alert) के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर भारत के कई शहरों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। 

 


अब चलेगी शीतलहर


मौसम विज्ञान विभाग (Bharat Mausam Vibhag) ने मैदानी इलाकों में भी शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में विजिबिलिटी भी कम होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 20 दिसंबर को कई राज्यों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना व्यक्त की है।

 

वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में 23 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी 20 और 21 तारीख को हल्की बारिश के आसार बताए जा रहे हैं।


 
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम का हाल 


दिल्ली व उसके नजदीकी क्षेत्रों (Delhi NCR Weather) में कल 20 दिसंबर व परसों 21 दिसंबर को कोहरा छाए रहने की संभावना है। तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक जा सकता है। कोहरे (Fog) की वजह से यातायात भी प्रभावित होगा। सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी घट जाएगी। प्रदूषण बढ़ने से राजधानी का एक्यूआई बढ़कर फिर से 400 पार हो सकता है। अगले चार-पांच दिनों में हवाओं की रफ्तार कम होने की संभावना है। इससे प्रदूषण बढ़ सकता है। 

उत्तर प्रदेश के कल के मौसम का हाल 


बात की जाए उत्तर प्रदेश के मौसम (UP ka Mausam) की तो प्रदेश में अगले तीन-चार दिन कोहरा छाया रह सकता है। कल 20 दिसंबर को सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है। 21 और 22 दिसंबर को भी प्रदेश में कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि दिन के समय में मौसम साफ रह सकता है। 

मध्य प्रदेश में तापमान 5 डिग्री तक पहुंचा 


ठंड ने अपना असर उत्तर भारत के अलावा मध्य भारत की तरफ भी दिखाना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश में (cold in MP) अभी ठंड ने अपना प्रभाव दिखना शुरू कर दिया है। राज्य का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राज्य में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। राज्य के कुछ शहरों में तापमान 4 से 5 डिग्री (Winter Alert) के बीच पहुंच गया है।

इनमें राजगढ़ और इंदौर शामिल है, जबकि राज्य के बड़े हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। आने वाले दिनों में ठंड का बढ़ना तय माना जा रहा है। लोगों को अलाव की जरूरत महसूस होने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोगों को हाथ सेकने पड़ रहे हैं।

आमतौर पर मध्य प्रदेश में दिसंबर के आखिर में व जनवरी में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलता है। राज्य के कई क्षेत्रों में तापमान 5-7 डिग्री या उससे कम भी पहुंच जाता है। ठंड के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है।