home page

Kal Ka Mausam : इन 23 जिलों में होगी तगड़ी बारिश, यूपी, हरियाणा समेत 17 राज्यों में तुफान का अलर्ट

Kal Ka Mausam :इन दिनों मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। मार्च में शुरुआत में जो गर्मी देखने को मिल रही थी, अब उस गर्मी का एहसास कम हो गया है। रात ठंडी होने लगी है, जहां पंखा चलाने शुरू कर दिए थे वहां लोगों ने फिर से कंबल का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। अचानक से मौसम में बड़ा परिवर्तन आया है। मौसम विभाग की ओर से कल के लिए भी मौसम में तगड़े परिवर्तन का अलर्ट जारी किया गया है। 

 | 
Kal Ka Mausam : इन 23 जिलों में होगी तगड़ी बारिश, यूपी, हरियाणा समेत 17 राज्यों में तुफान का अलर्ट 

HR Breaking News (Kal Ka Mausam) भारत मौसम विभाग की ओर से वेदर को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 17 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट है। वहीं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। बिजली गिरने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं, 10 से ज्यादा राज्यों में ओले गिरने से फसलों को भी नुकसान हो सकता है। 

 


तापमान में आ रही गिरावट 


उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम बदलने से तापमान फिर से 25 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। कई जगह पर तो तापमान 25 डिग्री से नीचे आ गया है। देश के 23 जिलों में बारिश और तूफान का अधिक असर देखने को मिला है। पूर्वी भारत में बिजली गिरने का अंदेशा जताया जा रहा है। इसलिए किसानों को सावधान रहने की बात कही गई है।

 

उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग की ओर से उत्तर पश्चिमी भारत के लिए तूफान बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 26 मार्च तक हिमाचल प्रदेश और 23 मार्च उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार की हवा चल सकती है।

वहीं, 21 मार्च को पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। बिजली गिरने की घटना भी संभावित है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। 

पूर्वी और मध्य भारत के लिए अलर्ट 


मौसम विभाग की ओर से पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, बिहार के लिए 21 मार्च को तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं आने वाले दो-तीन दिनों में बिजली गिरने, तूफानी हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 21 मार्च को पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर तेज आंधी चलने की संभावना है। जिसकी स्पीड 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना है। 

देश के 23 जिलों में हो सकती है ज्यादा तेज बारिश 


मौसम विभाग की ओर से जो अलर्ट जारी किया गया, उसमें देश के 13 जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। 21 मार्च से 23 मार्च तक बलरामपुर, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ यानी कि उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं बिहार के मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरनगर, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, पटना में भी तेज बारिश हो सकती है। इसी प्रकार हरियाणा के चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और गुरुग्राम में तेज बारिश का अलर्ट है। दूसरी तरफ पंजाब के पटियाला, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर में भी तेज बारिश हो सकती है। 

देश की राजधानी में कैसा रहेगा मौसम 


देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिम विक्षोभ के चलते 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है और बारिश से तापमान गिर सकता है। दिल्ली के राजघाट, राजीव चौक, करोल बाग, लाजपत नगर, आईटीओ, लक्ष्मी नगर, आनंद विहार में जोरदार बारिश की चेतावनी है। वहीं तापमान में गिरावट आ सकती है। 

उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग का अलर्ट 


उत्तर प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में बलरामपुर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर में तेज बारिश होने की ज्यादा संभावना है। वहीं 30 से 40 और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार के लिए भी मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश और आंधी का क्या अलर्ट जारी किया गया है।