UP Monsoon : यूपी में मॉनसून ने बदले तेवर, बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी
UP Monsoon : उत्तर प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय स्थिति में बरस रहा है। रोजाना ही सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की जा रही है। उत्तर प्रदेश में अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार सामान्य से 5% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में पूर्वी उत्तर प्रदेश की अपेक्षाकृत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मानसून को लेकर एक बार फिर से मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

HR Breaking News (UP me mansoon ki barish) उत्तर प्रदेश में मानसून पूरा सक्रिय होकर बरस रहा है। प्रदेश में अब तक 268.9 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जोकि सामान्य से 5% अधिक है।
आमतौर पर 256.4 एमएम बारिश 19 जुलाई तक दर्ज की जाती है। मौसम विभाग (IMD alert) की ओर से आने वाले दिनों के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब मानसून और भी विकराल स्थिति में आने वाला है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम हुई बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश कम दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश (East UP rain Record) में 13% बारिश कम हुई है। यहां अब तक 246.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि आमतौर पर 19 जुलाई तक 283.6 एमएम बारिश होती है।
19 जुलाई को भी प्रदेश में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 जुलाई को आमतौर पर 9.2 एमएम बारिश दर्ज की जाती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून दिख रहा मेहरबान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon in West UP) लगातार सक्रीय दिख रहा है। यहां सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 300.6 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जोकि सामान्य से 38 प्रतिशत अधिक है।
आम तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश (west up rain record) में 218.2 एमएम बारिश दर्ज की जाती है। हालांकि 19 जुलाई को सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
19 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश (west UP rain alert) में औसत 2.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि आम तौर पर 7.8 एमएम बारिश दर्ज की जाती है।
अब मानसून बदलेगा तेवर
20 जुलाई से उत्तर प्रदेश में मानसून तेवर बदलने वाला है। यहां 20-21 जुलाई को भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद सहित विभिन्न जिलों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 46 से अधिक जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
नया अलर्ट जारी, गहरा रहा मानसून
उत्तर प्रदेश में मानसून गहरा रहा है। मौसम विभाग की ओर से 20 जुलाई की सुबह से 21 जुलाई की सुबह तक नया अलर्ट जारी किया गया है। नए अलर्ट के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिर से बारिश का तांडव देखने को मिलेगा।
यहां के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाओं की आशंका है।
कहां कहां होगी तेज बारिश
मौसम विभाग (IMD rain alert) की ओर से उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादा जिलों में तेज बारिश (heavy rain alert UP) होने की संभावना है।
तेज बारिश की लिस्ट में बिजनौर, अमरोहा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद व आसपास के जिले शामिल हैं। नदियों का बढ़ रहा जलस्तर और तेज बारिश बाढ़ की आशंका भी पैदा कर रहे हैं।
बिजली गिरने और कड़कड़ाने का भी अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से लोगों को बिजली गिरने की घटनाओं से भी सचेत रहने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, संभल, बदायूं, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि जगहों पर बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में 20 से 21 जुलाई तक सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।