UP Rain Alert : यूपी के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, इस दिन से होगी झमाझम बारिश
UP Rain Alert : मौसम विभाग ने अपडेट दिया हैं कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल तक बादल छाए (rainfall alert) रहने की संभावना है, जिसके साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है। आइए जानते हैं हर जिले में कैसा है मौसम का मिजाज...

HR Breaking News - (UP Rain Alert) उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव जारी है। यह आगामी 19 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग (weather) ने अपडेट दिया है कि इस दौरान बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (UP Rain Alert) भी हो सकती है।
इसके साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव दिख सकता है। मौसम विभाग (UP Rain Alert) ने 30 जिलों में बादलों की गरज के साथ, तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी के चलते मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम अपडेट जारी किया हैं।
बारिश का अलर्ट जारी
पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम में बदलाव दिख सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 19 अप्रैल तक इस क्षेत्र में गरज-चमक और बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
आगामी पांच दिनों (IMD alert) में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान जताया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
इसके अलावा, 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जो हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इस विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में मौसम में बदलाव आ सकता है।
उत्तर प्रदेश में बदल रहा मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अजीबोगरीब हो गया है। कभी तेज़ हवाएं तो कभी बेमौसम बारिश से लोग हैरान परेशान हैं। रविवार को मुरादाबाद में अचानक मौसम का रुख बदल गया। धूप में तपती धरती पर अचानक बादल छा गए और तेज़ हवाएं चलने लगीं। संभल समेत कई जिलों में बारिश भी हुई।
इस बदलाव से लोगों को गर्मी से (UP Rain Alert) राहत तो मिली लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए एक नई चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 40 से 50 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
19 अप्रैल तक बारिश और आंधी की संभावना
प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अप्रैल तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाएं चल सकती हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा जिले में रविवार को तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इस ठंडक के बावजूद, पूर्वी और मध्य यूपी के कई जिलों में अभी भी गर्मी का अहसास हो रहा है।
लू के असर से राहत नहीं
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी है और आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, बहराईच, लखीमपुर खीरी, हरदोई और सीतापुर जैसे जिलों में तेज लू चलने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
तापमान में वृद्धि का अनुमान
मौसम विभाग ने अपने नवीनतम पूर्वानुमान में बताया है कि आगामी पांच दिनों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का अनुमान है। यह तापमान में यह वृद्धि लोगों को फिर से उमस और तेज धूप का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया है। 15 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Weather) में 15 से 17 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। इस मौसम (weather) परिवर्तन को देखते हुए किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।